हिजबुल्लाह की मिसाइल ने ली केरल के शख्स की जान, भारत ने जारी की एडवाइजरी

 Advisory For Indian Citizen In Isreal: मिसाइल हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत के बाद तेल अवीव में मौजूद भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. एडवाजरी में उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है.

AFP
India Daily Live

Advisory For Indian Citizen In Isreal: इजरायल-लेबनान बॉर्डर पर हिजबुल्लाह के हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए. इस घटना के बाद इजरायल में मौजूद इंडियन एंबेसी ने इजरायल और उसकी सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की. एडवाइजरी में उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है. एंबेसी लगातार इजरायली सरकार के साथ संपर्क में है और भारतीयों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है. 

इजरायल में मौजूद भारतीय एंबेसी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मौजूदा हालातों को देखते हुए वहां रहने वाले सभी भारतीयों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जाती है.