'मैं काटूंगी नहीं', सीनेटर के पति ने कमला हैरिस से हाथ मिलाने से किया इनकार, Video

कमला हैरिस रिपब्लिकन पार्टी की सीनेटर को शपथ दिला रही थीं. वह अपनी पति के साथ पहुंची थीं. डेब ने धीरे से अपने पति को हैरिस के करीब आने के लिए कहा. इस पर उपराष्ट्रपति ने मजाकिया लहजे में कहा, कोई बात नहीं, मैं नहीं काटूंगी. चिंता मत करो.

Social Media
Gyanendra Sharma

शुक्रवार को अमेरिकी सीनेटरों के शपथ ग्रहण समारोह में एक अजीबोगरीब घटना हुई. रिपब्लिकन सीनेटर डेब फिशर के पति ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ब्रूस फिशर को अपनी सीनेटर पत्नी के बगल में एक हाथ में बेंत और दूसरे हाथ में बाइबिल लिए खड़े देखा जा सकता है. 

कमला हैरिस रिपब्लिकन पार्टी की सीनेटर को शपथ दिला रही थीं. वह अपनी पति के साथ पहुंची थीं. डेब ने धीरे से अपने पति को हैरिस के करीब आने के लिए कहा. इस पर उपराष्ट्रपति ने मजाकिया लहजे में कहा, कोई बात नहीं, मैं नहीं काटूंगी. चिंता मत करो. ब्रूस मुस्कुराता हुआ दिखाई दिया, लेकिन उसने हैरिस से आंखें नहीं मिलाईं.

हैरिस के साथ बुरा बर्ताव!

हैरिस द्वारा सीनेटर के शपथ ग्रहण समारोह का संचालन करने के बाद दोनों ने हाथ मिलाया. हैरिस ने फिर हाथ मिलाने के लिए ब्रूस की ओर अपना हाथ बढ़ाया, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि उसने मना कर दिया. इसके बजाय उसने एक छोटा सा "धन्यवाद" कहा और अपना दूसरा हाथ अपनी पैंट की जेब में डाल लिया.

लोगों ने बताया अपमानजनक

लिबरल पॉडकास्टर ब्रायन टायलर कोहेन ने एक्स पर लिखा कि एक रिपब्लिकन सीनेटर के पति ने उपराष्ट्रपति हैरिस से हाथ मिलाने या उनसे नज़रें मिलाने से इनकार कर दिया. लेखक डॉन विंसलो ने ब्रूस के इस कदम को "अपमानजनक" बताया और कहा, "वह उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से हाथ मिलाने के लिए कुछ सेकंड का क्लास नहीं जुटा सकते.