T20 World Cup 2026

Google ने एक दिन में गंवाए 90 बिलियन डॉलर, जानें वजह

Google News: गूगल के जनरेटिव एआई टूल जेमिनी विवाद के बीच पैंरेंट कंपनी अल्फाबेट को एक दिन के भीतर बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है.

India Daily Live

Google News: गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने एक दिन के भीतर ही 90 बिलियन डॉलर गंवा दिए.   गूगल जनरेटिव एआई टूल जेमिनी कंट्रोवर्सी के दौरान अल्फाबेट का सबसे बड़ा नुकसान है. फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के शेयर 4.5 फीसदी गिरकर 138.75 मिलियन डॉलर पर आ गए. इस दिन अल्फाबेट के शेयरों की पांच जनवरी के बाद सबसे कम कीमत दर्ज की गई. 

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के शेयरों और बाजार मूल्य में गिरावट ऐसे समय आई है जब उसका एआई टूल जेमिनी कई तरह के विवादों के घेरे में है. गूगल के जनरेटिव एआई  टूल कई तरह ही तकनीकी खामियां पाई गई हैं. जेमिनी द्वारा बनाई गई तस्वीरों में एतिहासिक शख्सियतों के साथ नस्लीय भेदभाव का आरोप लगाया गया था. इसके अतिरिक्त गूगल का यह चैटबॉट सही सवालों के जवाब देने में भी अक्षम पाया गया. 

एआई चैटबॉट जेमिनी से पूछे गए एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि समाज को नकारात्मक रूप से किसने ज्यादा प्रभावित किया एलन मस्क के ट्वीट ने या नाजी हिटलर ने. जेमिनी का जवाब था कि वह इसका स्पष्ट उत्तर देने में सक्षम नहीं है. 

प्रमुख स्टॉक इंडेक्स में कोई हलचल न होने के कारण भी अल्फाबेट को नुकसान उठाना पड़ा.  स्टॉक इंडेक्स में लिस्टेड 500 कंपनियों के बीच यह सबसे बड़ी गिरावट थी.