menu-icon
India Daily

नेपाल में बाढ़ से 734 लोगों की मौत, 2,498 अब भी लापता; शव रखने की जगह पड़ी कम

नेपाल में बुधवार को आई भीषण बाढ़ के बाद हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं. देश में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 734 हो गई है. वहीं, 589 विदेशी नागरिकों समेत कुल 2,498 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं.

auth-image
Shanu Sharma

नेपाल में आई भीषण बाढ़ में बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद शवों को रखने के लिए जगह की कमी सामने आ रही है. ऐसे में नेपाल सरकार ने उन शवों को एयरटाइट बैग में दफनाने का फैसला किया है, जिनकी पहचान नहीं हो पा रही है या जिन पर किसी ने दावा नहीं किया है. हालांकि, बाद में पहचान करने के लिए इन शवों के डीएनए नमूने और जरूरी सबूत सुरक्षित रखे जाएंगे. प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता हर नागरिक की जान बचाना है. उन्होंने बताया कि शवों को दफनाने से पहले पहचान से जुड़ी जरूरी जानकारी सुरक्षित रखी जाएगी. इस मुद्दे पर और अधिक जानकारी के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.