Trump Statement On Helicopter Accident: डोनाल्ड ट्रंप ने हडसन हेलीकॉप्टर क्रैश पर जताया शोक, कहा- 'बहुत दुखद घटना'
Trump Statement On Hudson River Crash: हडसन नदी में हुआ हेलीकॉप्टर दुर्घटना अब एक बेहद दुखद समाचार बन गया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे 'भयानक' बताते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.
Trump Statement On Hudson River Crash: अमेरिका के हडसन नदी में हुआ हेलीकॉप्टर हादसा अब एक दिल दहला देने वाली खबर बन चुका है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना को 'भयानक' करार देते हुए शोक जताया है. उन्होंने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''हडसन नदी में हुआ भयानक हेलीकॉप्टर हादसा. ऐसा लग रहा है कि छह लोग, पायलट, दो वयस्क और तीन बच्चे, अब हमारे बीच नहीं हैं.''
पुलिस ने पुष्टि की - सभी सवारों की मौत
इसके अलावा, घटना के बाद पुलिस की ओर से पुष्टि की गई है कि हेलीकॉप्टर में कुल छह लोग सवार थे, जिसमें एक पायलट, दो वयस्क और तीन बच्चे. दुर्भाग्य से, सभी की मौके पर ही मौत हो गई.
Also Read
- भोपाल में केयरटेकर ने 99 वर्षीय 1948 बैच के रिटायर्ड डीजीपी को बनाया निशाना, अब तक नहीं दर्ज FIR
- Pension Scheme: राजस्थान पेंशन योजना पर ब्रेक? केंद्र को भेजा गया प्रस्ताव; जानें क्या है प्लान
- महाराष्ट्र के वो 'महात्मा' जिन्होंने खोजी थी शिवाजी महाराज की समाधि, महिलाओं की शिक्षा के लिए भी उठाया था कदम
क्या है हादसे की वजह?
फिलहाल, हादसे के कारणों की जांच चल रही है. ट्रंप ने जानकारी दी कि ''परिवहन सचिव सीन डफी और उनकी टीम इस पर काम कर रही है. बहुत जल्द इस बात का खुलासा होगा कि यह दुर्घटना कैसे हुई.''