'जिंदा है अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम, नहीं दिया गया जहर', खुफिया सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर
Dawood Ibrahim: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान में कथित तौर पर जहर दिए जाने का मामला सामने आया है.इसी बीच, विश्वसनीय सूत्रों ने इस खबर को महज एक अफवाह बताया है.
Dawood Ibrahim: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान में कथित तौर पर जहर दिए जाने का मामला सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान में दाऊद इब्राहिम को जहर दिया गया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसी बीच, विश्वसनीय सूत्रों ने इस खबर को महज एक अफवाह बताया है.
'दाऊद को कुछ नहीं हुआ'
दाऊद इब्राहिम को जहर देने की अटकलों के बीच इंडिया टुडे ने अपने विश्वसनीय खुफिया सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है कि दाऊद बिल्कुल ठीक है. दाऊद के अस्पताल में भर्ती होने या उसकी मौत होने की खबरों से इनकार किया है.
पाकिस्तानी मीडिया ने खबर को नहीं दी खास कवरेज
पाकिस्तानी मीडिया ने भी दाऊद की खबर को खास कवरेज नहीं दी है. आपको बता दें, पाकिस्तान में महज कुछ ही अखबारों ने दाऊद की खबर को अपने यहां जगह दी हो वो भी सोशल मीडिया के हवाले से लिखे हैं.