मॉस्को पहुंचे CIA चीफ? अमेरिकी मिलिट्री विमान की सीक्रेट लैंडिंग, क्रेमलिन को भनक तक नहीं
रूस और यूक्रेन के बीच तनाव जारी है. इसी बीच एक अमेरिकी विमान की मॉस्को में हुई लैंडिंग ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. इस प्लेन को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं.
रूस और यूक्रेन के बीच तनाव चार साल से भी ज्यादा समय से जारी है. दोनों देश की ओर से भीषण हमले किए जा रहे हैं. हालांकि अमेरिका ने इस युद्ध को खत्म कराने की कोशिश की लेकिन उसका कुछ खास असर नहीं हुआ. अब एक नई जानकारी सामने आई है.
फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के मुताबिक मंगलवार को मॉस्को के व्नुकोवो एयरपोर्ट पर अमेरिकी एयर फोर्स के एक ट्रांसपोर्ट प्लेन की लैंडिंग हुई है. हालांकि, क्रेमलिन का कहना है कि उन्हें इस विमान के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.
मीडिया रिपोर्ट में बड़ा दावा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस विमान में अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के प्रमुख जॉन रैटक्लिफ पहुंचे थे. रैटक्लिफ की इस यात्रा को एक नई कोशिश बताई जा रही है. ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि जिस बेस पर इस विमान की लैंडिंग हुई है, उसका इस्तेमाल केवल अमेरिकी राष्ट्रपति और सीनियर अधिकारियों के आधिकारिक यात्रा के लिए ही किया जाता है.
Also Read
बता दें कि रैटक्लिफ की यह पहली रूस यात्रा है और इस यात्रा को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं. कुछ रिपोर्ट के मुताबिक इसे बैक चैनल बातचीत कही जा रही है, वहीं कुछ रिपोर्ट में इसे डिप्लोमैटिक या कैदियों के आदान-प्रदान बता रही है. हालांकि इसे लेकर अभी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन कहा जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे वरिष्ठ और खास अधिकारी का मॉस्को आने का मतलब कोई बड़ी बात हो सकती है.
यूक्रेन और रूस के बीच घमासान युद्ध
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए अब चार साल से भी ज्यादा समय हो चुका है. हालांकि बीच में कुछ समय के लिए दोनों देशों ने शांति बनाई थी, लेकिन अभी एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है. दोनों देश एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं. जिसकी वजह से दोनों को नुकसान उठाना पड़ रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि हो सकता है तनाव कम करने के लिए बैक चैनल से बातचीत की जा रही हो. जिससे जोखिम कम हो और गलतफहमी की भी संभावना कम बने और दोनों देश समझौते के लिए तैयार हो सकें.