भारतीयों के वंदे मातरम नारा लगाने पर कनाडाई पुलिस का एक्शन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमले के बाद एक नया वीडियो सामने आ रहा है. जिसमें एक ओर भारतीय वहीं दूसरी तरफ खालिस्तानी अपने झंडे के साथ नजर आ रहे हैं. हालांकि पुलिस इस वीडियो में भारतीयों को वॉर्निंग देती नजर आ रही है. जिसके बाद इस मुद्दो को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है.
India-Canada Tension: भारत और कनाडा के बीच रिश्ते और भी ज्यादा बिगड़ते जा रहा है. कनाडा में हिंदू मंदिर पर खालिस्तानियों द्वारा किए गए हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आ रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भारतीयों का एक समूह खालिस्तानी झंडे को जमीन पर फेंक कर वंदे मातरम का नारा लगाते नजर आ रहा है. हालांकि इस दौरान कनाडाई पुलिस लोगों को सख्ती से समझा कर रोकने की कोशिश करते नजर आ रहे है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक ओर भारतीय और वहीं दूसरी तरफ खालिस्तानी अपने झंडे के साथ नजर आ रहे हैं. हालांकि पुलिस इस वीडियो में भारतीयों को वॉर्निंग देती नजर आ रही है, वहीं दूसरी तरफ खालिस्तानी अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
दो स्तरीय पुलिस व्यवस्था पर हंगामा
कनाडाई पुलिस के इस एक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गया है. भारतीय समूहों का कहना है कि कनाडाई पुलिस खालिस्तानियों का समर्थन कर रहे हैं. वहीं वंदे मातरम का नारा लगाने वालों को डराया जा रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है. एक यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि कनाडा में दो स्तरीय पुलिस व्यवस्था अपने चरम पर है. आप कनाडा का झंडा जला सकते हैं, आप आराधनालय के सामने इजरायली झंडे को रौंद सकते हैं, आप लोगों को धमकाते हुए भारतीय झंडे को फाड़ सकते हैं. लेकिन अगर आप खालिस्तानी झंडे पर पैर रखते हैं तो पुलिस आप पर हमला कर देगी.