रूस का न्यूक्लियर सबमरीन बनाने का ऐलान, इन पर जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों की करेगा तैनाती

यूक्रेन जंग के बीच रूस ने न्यूक्लियर सबमरीन्स बनाने का ऐलान किया है. इन सबमरीन्स को हाइपसोनिक मिसाइल जिरकॉन से लैस किया जाएगा.

Shubhank Agnihotri

 

नई दिल्लीः यूक्रेन जंग के बीच रूस ने न्यूक्लियर सबमरीन्स बनाने का ऐलान किया है. इन सबमरीन्स को हाइपसोनिक मिसाइल जिरकॉन से लैस किया जाएगा. यह जानकारी रूस की सबसे बड़ी जहाज निर्माता कंपनी के मुखिया ने एक साक्षात्कार के दौरान दी है. यह साक्षात्कार सोमवार को रूस की एजेंसी आरआईए में छापा गया है.


प्रोजेक्ट पर काम शुरु
यूनाइटेड शिपबिल्डिंग कार्पोरेशन के सीईओ एलेक्सेई राखमानोव ने कहा कि इन सबमरीन्स का निर्माण प्रोजेक्ट यासेन-एम के तहत बनाई जाने वाली मल्टी पर्पज न्यूक्लियर सबमरीन्स को जिरकॉन मिसाइल सिस्टम से लैस किया जाएगा. इसके लिए कंपनी ने अपना काम भी शुरु कर दिया है.


मॉडर्न सबमरीन को बेड़े में शामिल करना
यासेन क्लास सबमरीन, परमाणु हथियारों से सुसज्जित सबमरीन है. इन्हें प्रोजेक्ट 885 एम के नाम से जाना जाता है. इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य सोवियत काल की परमाणु हमला करने में सक्षम पनडुब्बी  की जगह आधुनिक सबमरीन को अपने बेड़े में शामिल करना है.

पुतिन पहले ही कर चुके हैं घोषणा
रूस की मल्टी-पर्पज फ्रिगेट , एडमिरल गोर्सकोव ने इस साल के प्रारंभ में जिरकॉन मिसाइल का अटलाटिक ओशन में परीक्षण किया था. इससे पहले भी रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अपनी न्यूक्लियर क्षमताओं को बढ़ाने के लिए बड़ी मात्रा में जिरकॉन मिसाइल की सप्लाई करने की बात कही थी. 

 

यह भी पढ़ेंः  कौन हैं अनवर-उल -हक-काकर जिन्होंने ली पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री पद की शपथ, जानिए इनके बारे में