कौन हैं आतंकियों को धूल चटाने वाले IPS नलिन प्रभात, जो संभालेंगे जम्मू-कश्मीर के DGP पद की कमान
Jammu Kashmir New DGP IPS Nalin Prabhat: गृह मंत्रालय ने 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी नलिन प्रभात को तत्काल प्रभाव से जम्मू-कश्मीर का विशेष महानिदेशक बनाया है. वहीं, 1 अक्टूबर से वह जम्मू-कश्मीक के डीजीप के रूप में कार्यभार संभालेंगे.
Jammu Kashmir New DGP IPS Nalin Prabhat: जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनावों के ऐलान से पहले ही गृह मंत्रालय ने घाटी को नया डीजीपी दे दिया है. 30 सितंबर को आर.आर. स्वैन रिटायर हो रहे हैं. उनके रिटायरमेंट से पहले गृह मंत्रालय ने आईपीएस अधिकारी नलिन प्रभात को गुरुवार को केंद्रशासित प्रदेश का विशेष महानिदेशक बनाया है. 30 सितंबर तक वह इस पद पर कार्य करेंगे. आर.आर. स्वैन के रिटायर होने के बाद वह जम्मू-कश्मीर के डीजीपी का पद संभालेंगे.
गृह मंत्रालय एक आदेश जारी कर कहा कि आंध्र प्रदेश कैडर के 1992 के IPS नलिन प्रभात को "तत्काल प्रभाव" से जम्मू-कश्मीर भेजा जाता है. 30 सितंबर को आर.आर. स्वैन के सेवानिवृत्त होने पर, प्रभात को जम्मू-कश्मीर डीजीपी नियुक्त किया गया है.
कौन हैं IPS नलिन प्रभात?
नलिन प्रभात 1992 बैच के IPS अधिकारी हैं. उनका जन्म 1968 में हिमाचल प्रदेश के मनाली के थुंगरी गांव में हुआ था. नलिन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से बी.ए. (ऑनर्स) और M.A किया. वर्तमान में नलिन प्रभात राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के महानिदेशक के रूप में कार्य थे. लेकिन आज नोटिस जारी कर गृह मंत्रालय ने उन्हें इस पद से मुक्त करके 30 सितंबर 2024 तक के लिए उन्हें जम्मू-कश्मीर का स्पेशल डायरेक्टर जनरल बनाया गया है. 30 अगस्त के बाद यानी 1 अक्टूबर से वह जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी के रूप में काम करेंगे.
पहले भी कर चुके हैं जम्मू-कश्मीर में काम?
आईपीएस नलिन प्रभात पहले भी जम्मू-कश्मीर में काम कर चुके हैं. उन्होंने साल 2009 में लाल चौक पर एंटी फिदायीन ऑपरेशन का नेतृत्व करते हुए आतंकियों के मंशूबों पर पानी फेरा था. अब नई जिम्मेदारी मिलने पर वह एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर को आतंकमुक्त करने की दिशा में काम करने के लिए तैयार हैं.
आईपीएस नलिन प्रभात के लिए यह पद चुनौतियों से भरा रहने वाला है बीते कई महीनों से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में वृद्धि देखने को मिली है. इसी साल जम्मू में विधानसभा चुनाव भी होने हैं. ऐसे में चुनाव की तैयारियों के लिए भी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की जिम्मेदारी उनके ऊपर होगी.
IPS नलिन प्रभात को अपनी सराहनीय सेवा के लिए अब तक कई मेडल भी मिल चुके हैं. प्रभात को पुलिस पदक, पराक्रम पदक, सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक, आंतरिक सुरक्षा पदक (जम्मू-कश्मीर) से सम्मानित किया गया है.