Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

Wayanad Landslide: लगातार बढ़ रही मौतों की संख्या, रेस्क्यू के लिए पहुंची आर्मी, पढ़ें अब तक क्या-क्या हुआ

पीड़ितों की मदद के लिए कलपेट्टा में बाथरी सेंट मैरी एसकेएमजे स्कूल में राहत शिविर बनाए गए हैं, जहां मेडिकल टीमें, एंबुलेंस, खाने और कपड़ों की व्यवस्था की गई है. अब तक 101 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. आपदा मोचन बल के अलावा घटना स्थल पर लोगों को बचाने के लिए अग्निशमन एवं बचाव, नागरिक सुरक्षा, एनडीआरएफ और स्थानीय आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों के 250 सदस्य को भी तैनात किया गया है.

Social Media
India Daily Live

Wayanad Landslide: केरल के वायनाड जिले में मेप्पाडी के पास पहाड़ी इलाकों में 30 जुलाई को हुए भूस्खलन के कारण अब तक 89 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 116 लोग घायल हुए हैं. मौत का यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. अभी सैकड़ों लोगों के इस लैंडस्लाइड में फंसे होने की खबर है. घटना स्थल पर आपदा मोचन बल के जवानों द्वारा तेजी से राहत व बचाव कार्य को अंजाम दिया जा रहा है लेकिन इस अभियान में बारिश चुनौती बन रही है. सोशल मीडिया पर इस तबाही की भयानक तस्वीरें सामने आ रही हैं.

बचाव अभियान जारी

पीड़ितों की मदद के लिए कलपेट्टा में बाथरी सेंट मैरी एसकेएमजे स्कूल में राहत शिविर बनाए गए हैं, जहां मेडिकल टीमें, एंबुलेंस, खाने और कपड़ों की व्यवस्था की गई है. अब तक 101 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. आपदा मोचन बल के अलावा घटना स्थल पर लोगों को बचाने के लिए अग्निशमन एवं बचाव, नागरिक सुरक्षा, एनडीआरएफ और स्थानीय आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों के 250 सदस्य को भी तैनात किया गया है.

आपातकालीन नंबर जारी 
घटना स्थल से जुड़ी कोई भी जानकारी देने के लिए दो आपातकालीन नंबर  9497900402, 0471 2721566 जारी किए गए हैं जिन पर 24 घंटे मदद मांगी जा सकती है.