Assam Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

'जिहादियों पर लगाम लगाएं, बांग्लादेश के हिंदुओं को बचाएं', विश्व हिंदू परिषद ने सरकार से लगाई गुहार

Bangladesh Crisis: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है. प्रदर्शनकारी हिंदुओं से जुड़ी हर एक चीज को निशाना बना रही है. पड़ोसी देश में फैली अशांति कम होने का नाम नहीं ले रही है. शेख हसीना के देश छोड़ते ही बांग्लादेश में लोकतंत्र भी खत्म हो गया है. वहां के अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाजे उठ रही हैं.

Social Media
India Daily Live

Bangladesh Crisis: बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल मची हुई है. शेख हसीना के पीएम इस्तीफा देखकर देश छोड़ने के बाद से वहां के हालात बहुत खराब हैं. वहां की सेना ने सत्ता अपने हाथ में ले ली है. हिंसा का दौर अभी भी जारी है. प्रदर्शनकारी हिंदुओं को अपना शिकार बना रहे हैं. बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक हैं. 17 करोड़ की आबादी वाले देश में मात्र 8.5 फीसीद ही हिंदू है. वैश्विक स्तर पर बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के ऊपर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठ रही है. इसी बीच विश्व हिंदू परिषद ने केंद्र सरकार से अपील की है कि हिंसा प्रभावित बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा करने और शरणार्थियों की आड़ में 'जिहादी' वहां से भारत में घुसपैठ न कर पाएं.

​​गुरुवार को एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद देश भर में भड़की हिंसा की घटनाओं में बांग्लादेश में कम से कम 232 लोग मारे गए हैं. जुलाई के मध्य में आरक्षण विरोधी प्रदर्शनों के शुरू होने के बाद से मरने वालों की संख्या 560 हो गई है. शेख हसीना सोमवार को बांग्लादेश के सैन्य विमान से गाजियाबाद के हिंडन एयर बेस पहुंचीं थी. वह अभी भी भारत में हैं. अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि उन्हें कौन सा देश शरण देगा. क्योंकि अमेरिका और ब्रिटेन ने तो हाथ खड़े कर लिए हैं.

"जिहादियों को रोंके और बांग्लादेश के हिंदुओं को बचाएं"

विश्व हिंदू परिषद के मध्य भारत प्रांत मंत्री राजेश जैन ने पत्रकारों से कहा- "हम केंद्र से अनुरोध करते हैं कि वह बांग्लादेश में उन हिंदुओं की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए, जिन्हें सताया जा रहा है. बांग्लादेश में हिंदुओं के घरों और उनके पूजा स्थलों में तोड़फोड़ की जा रही है. हम केंद्र से मांग करते हैं कि वह बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा करे."

उन्होंने आगे कहा - "केंद्र को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि बांग्लादेश से जो भी शरणार्थी आएं उनकी अच्छे से जांच करें. क्योंकि शरणार्थियों की आड़ में जिहादी नापाक इरादे से हमारे देश के अंदर घुसने की कोशिश कर सकते हैं. हम चाहते हैं की शरणार्थियों की आड़ में जिहादी नापाक इरादे से हमारी सीमा में घुसपैठ न कर सकें."