Vijay Breaks Silence On Karur Stampede: करूर भगदड़ पर एक्टर विजय ने तोड़ी चुप्पी, पीड़ित परिवारों से मिलने का किया ऐलान
TVK chief Vijay: तमिलनाडु के करूर में तीन दिन पहले हुई दर्दनाक भगदड़ ने 41 लोगों की जान ले ली थी. इस घटना के बाद पहली बार तमिलगा वेत्रि कझगम (TVK) प्रमुख और अभिनेता-से-राजनीतिज्ञ बने विजय ने वीडियो संदेश जारी किया है.
Vijay Breaks Silence On Karur Stampede: तमिलनाडु के करूर में तीन दिन पहले हुई दर्दनाक भगदड़ ने 41 लोगों की जान ले ली थी. इस घटना के बाद पहली बार तमिलगा वेत्रि कझगम (TVK) प्रमुख और अभिनेता-से-राजनीतिज्ञ बने विजय ने वीडियो संदेश जारी किया है. विजय ने गहरी संवेदना जताते हुए कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे.
विजय ने कहा, “मेरा दिल केवल दर्द से भरा है. लोग हमें देखने क्यों आते हैं? इसका एक ही कारण है, उनका स्नेह और प्यार. मैं हमेशा उस प्रेम के लिए कृतज्ञ रहा हूं. इसी कारण मैंने इस यात्रा के दौरान सबसे पहले जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता दी, कभी भी उसमें समझौता नहीं किया.”
विवाद के बीच आया बयान
Also Read
- दिवाली से पहले मोदी सरकार का तोहफा, केंद्र के कर्मचारियों-पेशंनरों को मिलेगा 30 दिन का बोनस, जानें कौन-कौन शामिल
- मुंबई-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, IGI एयरपोर्ट पर घोषित की गई इमरजेंसी
- PM Modi on Gaza Peace Plan: गाजा-इजरायल शांति प्लान का PM मोदी ने किया स्वागत, डोनाल्ड ट्रंप की योजना से शांति की उम्मीद
उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने राजनीतिक कारणों से ऊपर उठकर सिर्फ लोगों की सुरक्षा को महत्व दिया. इसी सोच के तहत उन्होंने कार्यक्रमों के लिए उपयुक्त स्थान चुने और अधिकृत अनुमति भी ली.
यह बयान उस समय आया है जब DMK और विजय की पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. DMK ने विजय को इस त्रासदी का जिम्मेदार ठहराया है, जबकि विजय ने स्पष्ट किया कि उन्होंने “कुछ भी गलत नहीं किया” और पूरी जिम्मेदारी से कार्यक्रमों की तैयारी की थी.