Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

वैष्णो देवी जा रही बस की ट्रक से टक्कर, 13 लोग घायल

वैष्णो देवी मंदिर जा रहे तीर्थयात्रियों की बस मंगलवार को नगरोटा में एक खड़े डंपर ट्रक से टकरा गई जिसमें 13 लोग घायल हो गये. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि घायलों में तीन बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल हैं. सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है.

Shilpa Srivastava

जम्मू के वैष्णो देवी मंदिर जा रहे तीर्थयात्रियों की बस नगरोटा में एक खड़े डंपर ट्रक से टकरा गई जिसमें 13 लोग घायल हो गये. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि घायलों में तीन बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल हैं. सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है.

पुलिस ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिससे यह हादसा हुआ. अधिकारियों ने कहा कि सभी घायलों को उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

खबर अपडेट हो रही है...