कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा... CM योगी का दावा- जल्द नंबर-1 अर्थव्यवस्था होगी उत्तर प्रदेश
सीएम योगी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में बिना किसी का नाम लिया पूर्व की सरकारों को घेरा. कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को कोई चुनौती नहीं दे सकता. इसीलिए अब लोग कहने लगे हैं कि 'कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा'.
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से गुंडों और माफियाओं को ललकारा है. सीएम योगी ने साफ संदेश दिया है कि अपराधियों, माफियाओं और दंगाइयों की उत्तर प्रदेश में कोई जगह नहीं है, क्योंकि यूपी में अब सब चंगा है. सीएम योगी ने प्रदेश के विकास को लेकर भी बात कही. बोले- 2017 से पहले यूपी आठवीं अर्थव्यवस्था था, लेकिन अब देश में दूसरे स्थान पर है और जल्द ही हम पहले स्थान पर होंगे.
बिलारी में सीएम योगी ने जनसभा को किया संबोधित
सीएम योगी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित बिलारी पहुंचे थे. यहां उन्होंने 'किसान दिवस' यानी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनकी 51 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का अनावरण किया. इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. अपने चिरपरिचित अंदाज में उन्होंने बिना किसी का नाम लिया पूर्व की सरकारों को घेरा. कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को कोई चुनौती नहीं दे सकता. इसीलिए अब लोग कहने लगे हैं कि 'कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा'.
इधर सीएम योगी की घोषणा, उधर जारी हो गया नोटिफिकेशन
इस भर्ती में ओबीसी के लिए 16,264, एससी के लिए 12,650, एसटी के लिए 1,204, ईडब्ल्यूएस के लिए 6,024 और सामान्य वर्ग के लिए 24,102 पद आरक्षित किए गए हैं. बता दें कि सीएम योगी पश्चिमी यूपी के दो दिन के दौरे पर हैं. उन्होंने मुरादाबाद, बिजनौर और गाजियाबाद का दौरा किया.
और पढ़ें
- चुनावी राजनीति में प्रियंका गांधी की एंट्री का स्क्रिप्ट तैयार!, जानें UP कांग्रेस प्रभारी पद से हटाये जाने के सियासी संदेश?
- मिशन 2024; कांग्रेस ने UP में खेला ब्राह्मण कार्ड! कौन हैं प्रियंका गांधी की जगह लेने वाले अविनाश पांडे?
- रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या में उतरेंगे 100 विमान, जानें मेहमानों के विमानों की लैंडिंग को लेकर क्या है प्लान?