सपा ने तैयारी पर उठाए सवाल, BJP को लेकर मचा बवाल, UP में हाई अलर्ट जारी
UP DGP: उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने मतगणना केंद्रों पर भीड़ इकट्ठा होने पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
UP DGP: लोकसभा चुनाव 2024 की चार जून को मतगणना होगी. इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार का कहना है कि मतगणना को लेकर प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने कहा जैसे शांतिपूर्वक तरीके से मतदान हुआ है ठीक वैसे ही मतगणना का काम भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा. हालांकि इस दौरान समाजवादी पार्टी मतगणना को लेकर प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठाया है. समाजवादी पार्टी ने एक्स पर कहा कि मतगणना के दौरान चुनाव आयोग निष्पक्षता पर ध्यान दे यह जरूरी है.
शांतिपूर्ण तरीके से पूरी होगी मतगणना
प्रेस से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं. स्थानीय स्तर खुफिया एजेंसियां भी अपना काम कर रही हैं. चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक मतगणना सीसीटीवी की निगरानी में होगा. मतगणना केंद्र के सबसे अंदरूनी घेरे की सुरक्षा केंद्रीय सुरक्षा बलों के द्वारा की जाएगी. वहीं, मध्य घेरे की सुरक्षा पीएसी और बाहरी घरे की सुरक्षा लोकल पुलिसबलों के द्वारा की जाएगी. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के सात चरणों में जिस तरह शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ वैसे ही मतगणना प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी.