Commonwealth Games 2026

खुशखबरी..! आज नहीं बढ़े सोना-चांदी के भाव, दिवाली से पहले कर लीजिए खरीदने का प्लान

gold silver price today: आज फिर पूरे भारत में सोना-चांदी का रेट अपडेट कर दिया गया है. आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 66,940 रूपये है. वहीं बीते दिन 66,950 भाव थी. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार इस साल अब तक सोने के दाम 7,928 रूपये बढ़ चुका है.1 जनवरी को सोना 63,352 रूपये पर था, जो अब 71,280 रूपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है

Social Media
India Daily Live

आज सोना-चांदी के दाम में स्थिरता देखी जा रही है.भारत में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 66,940 रूपये है. वहीं बीते दिन 66,950 भाव थी.अब बात 24 कैरेट की करें जिसकी शुद्धता हर किसी को लुभाती है. उस सोने की कीमत 73,010 रूपये प्रति 10 ग्राम है, जो बीते दिन 73,020 रूपये था. यानी इसमें भी कम ही सही नहीं लेकिन राहत मिली है.मार्केट एक्सपर्ट की मानें तो आने वाले दिनों में सोने की कीमत में इजाफा हो सकता है.

आज उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में सोने की कीमत की बात करें तो जैसे लखनऊ में 24 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 73,010 है. तो गाजियाबाद में भी यही स्थिति है.

आज क्या सोने-चांदी का रेट क्या है?

दरअसल ISO(Indian Standard Organization)द्वारा सोने की शुद्धता को जानने के लिए हॉलमार्क दिया जाता है. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999,23 कैरेट पर 958,22 कैरेट पर 916,21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा रहता है. ज्यादातर सोना 24 कैरेट में बिकता है. हालांकि कैरेट की खासियत यह है कि जितना ज्यादा होगा सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है. वहीं हॉलमार्क सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है. ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह AZ4524 का होता है. हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है.

सेफ साइड के लिए डिजिटल बैंकिंग के जरिए करें पेमेंट

बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार इस साल अब तक सोने के दाम 7,928 रूपये बढ़ चुका है.1 जनवरी को सोना 63,352 रूपये पर था, जो अब 71,280 रूपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रूपये से बढ़कर 81,038 रूपये पर पहुंच गए हैं. ऐसे में आने वाले दिनों त्योहारों के सीजन में इसकी बढ़ती कीमत का अंदाजा लगा सकते हैं. ऐसे में एक बात का खास ध्यान रखें कि सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना सही माना जाता है. 


ये भी देखें