IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

Sukesh Chandrashekhar: सुकेश चंद्रशेखर का जेल से एक और लेटर बम, CM केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

Sukesh Chandrashekhar: महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से ही एक पत्र लिखा है. उसने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके ऊपर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है.

India Daily Live

Sukesh Chandrashekhar: जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक पत्र लिखा. जिसमें सुकेश चंद्रशेखर ने जेल के नए सुपरिंटेंडेंट धनंजय रावत और मीना पर CM केजरीवाल के कहने पर धमकाने और अपनी शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है. सुकेश चंद्रशेखर ने आरोप लगाया है कि 2020 में जेल मंत्री रह चुके सत्येंद्र जैन के कहने पर सुपरीटेंडेंट धनंजय रावत को डेढ़ करोड़ रुपये दिया गया. इसके साथ साल 2021 में करीब 2 करोड रुपए की लग्जरी घड़ी भी गिफ्ट की गई. 

सुकेश चंद्रशेखर ने पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि सुपरिटेंडेंट रावत को साजिशन जेल सुप्रिन्टडेन्ट बनाया गया. जहां फिलहाल वो बंद है ताकि सुकेश पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा सकें. दिल्ली के सरकारी स्कूलों की तारीफ करने वाला अंतरराष्ट्रीय अखबारों में लेख छपने के लिए मुकेश चंद्रशेखर ने डेढ़ करोड़ रुपए दिए थे. 

विदेशी अखबारों को पैसा देने के आरोप 

आरोपों के मुताबिक दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती के जरिए ही यह पैसा विदेशी अखबारों तक भेजा गया साथी ही यह पैसा सोमनाथ भारती के ही एक रिश्तेदार की कंपनी से रूट किया गया था. जेल के अंदर से लिखे अपने आरोप पत्र में सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर सत्येंद्र जैन को प्रोटेक्शन मनी के तौर पर 10 करोड रुपए देने का जिक्र किया.