T20 World Cup 2026

चंद्रयान 3 की कामयाबी पर सोनिया गांधी ने ISRO चीफ को लिखी चिट्ठी- 'शानदार कामयाबी से हूं रोमांचित, गर्व की बात....'

Chandrayaan-3: चंद्रयान 3 की कामयाबी और ISRO की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को एक पत्र लिखा है.

Avinash Kumar Singh

नई दिल्ली: चंद्रयान-3 की सफलता देश में चहुंओर खुशी का माहौल है. देश में लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे है. ISRO की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को एक पत्र लिखा है. इस पत्र के जरिए सोनिया गांधी ने इसरो प्रमुख और उनकी पूरी टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि को लेकर बधाई दी है.

सोनिया गांधी की ओर से एस सोमनाथ को भेजे गए पत्र में लिखा गया है कि "इस शानदार कामयाबी से मैं बहुत रोमांचित हूं. यह सभी भारतीयों के लिए बड़े गर्व की बात है खासकर युवा पीढ़ी के लिए. मैं इस सफलता के लिए इसरो की पूरी टीम को बधाई देती हूं.इसरो की उत्कृष्ट क्षमताएं दशकों में विकसित हुई हैं. इसमें उल्लेखनीय नेता रहे हैं और सामूहिक प्रयास की भावना ने इसे हमेशा प्रेरित किया है. साठ के दशक की शुरुआत से ही यह आत्मनिर्भरता पर आधारित रहा है जिसने इसकी बड़ी सफलताओं में योगदान दिया है.मैं इसरो की पूरी टीम को शुभकामनाएं देती हूं और इस महत्वपूर्ण अवसर पर इसके प्रत्येक सदस्य को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं"

भारत ने इतिहास रचा है. बीते बुधवार 23 अगस्त की शाम 6 बजकर चार मिनट पर चांद की सतह पर हुई चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो गयी है. शाम 6 बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर चंद्रयान-3 ने सफल लैंडिंग की है. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर देश भर में खुशी का माहौल है. चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के साथ भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला और चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है. इससे पहले चीन, अमेरिका, रूस चंद्रमा पर अपने स्पेसक्राफ्ट की सफल लैंडिंग करा चुके हैं.

यह भी पढ़ें: ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में योगी के मंत्री ने प्लेटफार्म के अंदर घुसा दी कार, अखिलेश यादव ने कुछ इस अंदाज में ले ली चुटकी