Bigg Boss 20

'खालिस्तानी बोलकर पीट दिया, फट गया सिर...', भड़क उठे पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल

Crime News: हरियाणा के कैथल में सिख समुदाय के एक शख्स को सोमवार की रात बाइक सवार कुछ लोगों ने खालिस्तान कहा. इसके बाद जब शख्स ने पूछा कि उसे खालिस्तानी क्यों कहा जा रहा है तो बाइक सवार लोगों ने उसे पीटा. इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों से भी आवाजे उठना शुरू हो चुकी है. अकाली दल के नेता ने वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करके इस घटना की कड़ी निंदा की है.

Social Media
India Daily Live

Crime News: हरियाणा के कैथल से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां पर एक व्यापारी को कुछ लोगों ने खालिस्तानी कहकर खूब मारा. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पहले उसे खालिस्तानी कहा गया इसके बाद उस पर हमला कर दिया गया. पुलिस ने इस संबंध में मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया है. पीड़ित का नाम सुखविंदर सिंह हैं. उन्होंने पुलिस की शिकायत में कई तरह के आरोप लगाए हैं. इस मामले को लेकर पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने नाराजगी व्यक्त की है. 

कैथल शहर में फर्नीचर शोरूम के मालिक सुखविंदर सिंह की शिकायत पर दर्ज की गई प्राथमिकी में धार्मिक विश्वासों का अपमान और आपराधिक धमकी देने जैसे आरोप लगाए हैं.

सोमवार रात उन पर हमला हुआ था. हमलावर बाइक से थे. उन्हें किसी ने पहचाना नहीं. उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो को अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने भी शेयर किया है.

सुखबीर सिंह बादल ने शेयर किया वीडियो

सुखबीर सिंह बादल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- "मैं और मेरी पार्टी कैथल में एक सिख युवक पर अलगाववादी बताकर किए गए कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करते हैं. यह नफरत और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति का सीधा नतीजा है जो पिछले एक दशक में देश को प्रभावित कर रही है और इंदिरा गांधी के दौर की खतरनाक सिख विरोधी नीतियों को फिर से जीवित कर रही है."

सुखविंदर सिंह वीडियो में कह रहे हैं कि उन्हें नहीं पता कि उन्हें किसने मारा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके चेहरे पर मार के निशान है. उन्होंने बताया कि उन्हें रोका और मोटरसाइकिल वालों ने उन्हें खालिस्तानी कहा. जब सुखविंदर सिंह ने  कहा कि उन्हें खालिस्तानी क्यों कहा जा रहा है तो बाइक सवारों ने उन पर हमला कर दिया.