BJP National Convention 2024: विकास नहीं देश को बांटने की साजिशों में फंसी रही कांग्रेस, हमारा ध्यान कैसे बने श्रेष्ठ भारत- पीएम मोदी

BJP National Convention: बीजेपी का राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है. अधिवेशन के दूसरे और अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मेलन को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता साल के 24 घंटें देश की सेवा के लिए कुछ न कुछ करता ही रहता है.

India Daily Live

BJP National Convention: दिल्ली के भारत मंडपम में बीजेपी का राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है. आज राष्ट्रीय अधिवेशन दूसरा दिन है. अधिवेशन के दूसरे और अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मेलन को संबोधित किया. पीएम मोदी ने इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए एक बार फिर से कांग्रेस पर हमला बोलते हुए देश को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया.

पीएम मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था पर बात करते हुए कहा कि 2014 से पहले देश की अर्थव्यवस्था 1.7 ट्रिलियन की थी और अगले 10 सालों में हमारी सरकार ने इसे 3.7 ट्रिलियन तक पहुंचा कर 11वें नंबर से चौथे नंबर पर ला खड़ा किया. कांग्रेस ने 60 सालों में देश को जो विकास नहीं दिया वो हमने प्रयासों से महज 10 साल में कर दिया क्योंकि हम कांग्रेस की तरह देश को बांटने की जगह उसे विकसित करने कैसे बनाएं, इस पर ध्यान देते हैं.

पीएम मोदी 11,500 भाजपा कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया. पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता साल के 24 घंटें देश की सेवा के लिए कुछ न कुछ करता ही रहता है. लेकिन अब अगले 100 दिन नई उर्जा, नया उमंग, नया उत्साह, नया विश्वास, नये जोश के साथ काम करने का है. हमें सबका विश्वास हासिल करना है. सबका प्रयास होगा, तो देश की सेवा के लिए सबसे ज्यादा सीटे भी भाजपा को ही मिलेगी.

हम शिवाजी को मानने वाले लोग-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि एक बार बड़े नेता मुझे मिले, मेरे दूसरे कार्यकाल में बोले मोदी जी पीएम बन गए, ये बड़ी बात है आपने संगठन का भी काम लिया मुख्यमंत्री रहे. आपने इतना काम कर लिया, अब आराम करो मैंने कहा कि हम राजनीति के लिए नहीं राष्ट्रनीति के लिए निकले हैं. हम छत्रपति शिवजी राव को मानने वाले लोग हैं. वे जब राज बन गए तो बैठे नहीं, उन्होंने अपना मिशन जारी रखा. उनसे प्रेरणा लेकर मैं अपने सुख वैभव के लिए जीने वाला व्यक्ति नहीं हूं.