देसी 'मनी हाइस्ट'! खाता खुलवाने बैंक आए 3 लोगों ने लूटा पूरा SBI बैंक, 20 करोड़ लूटकर फिल्मी अंदाज में फरार
Karnataka Bank Robbery: कर्नाटक के विजयपुरा जिले के चडचन कस्बे में मंगलवार शाम को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा में सनसनीखेज डकैती की घटना सामने आई है. तीन नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के दम पर बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाकर नकदी और सोने के आभूषणों सहित लगभग 20 करोड़ रुपये की लूट को अंजाम दिया.
Karnataka SBI Bank Robbery: कर्नाटक के विजयपुरा ज़िले के चाडचन कस्बे से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक शाखा को लूट लिया. FIR के अनुसार, लुटेरे ₹1 करोड़ से ज़्यादा नकद और लगभग 20 किलोग्राम सोने के गहने लूटकर फरार हो गए, जिनकी कीमत लगभग ₹20 करोड़ बताई गई है. पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में विशेष टीमें गठित की हैं.
क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे हुई. जब तीन नकाबपोश बदमाश जो देसी पिस्तौल और चाकू से लैस थे, बैंक में एक चालू खाता खोलने के बहाने घुसे. फिर उन्होंने अचानक बैंक मैनेजर, कैशियर और अन्य कर्मचारियों को हथियारों से धमकाया.
Also Read
- इटली की पीएम मेलोनी ने PM मोदी के बर्थडे पर शेयर की साथ वाली फोटो तो कमेंट सेक्शन में मीम्स की आई बाढ़
- पत्नी को खंभे से बांधा, बेल्ट से बेरहमी से पीटा, पीठ में दनादन मारी लात, दिल दहला देगा पति की हैवानियत का वीडियो
- 'ये नया भारत है, किसी की परमाणु धमकियों से डरता नहीं', पीएम मोदी ने बर्थडे पर पाकिस्तान को दिया संदेश
अपराधियों ने कर्मचारियों के हाथ-पैर बाँध दिए और बैंक से नकदी और सोने के गहने लूट लिए. FIR के अनुसार, लुटेरे ₹1 करोड़ से ज़्यादा नकदी और लगभग 20 किलोग्राम सोने के गहने लूट ले गए, जिनकी कीमत लगभग ₹20 करोड़ है.
पुलिस जांच में जुटी
विजयपुरा के पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण निंबर्गी ने बताया कि बैंक मैनेजर की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की हैं. प्रारंभिक जांच में पता चला कि बदमाशों ने एक सुजुकी EVA वाहन का उपयोग किया, जिसका नंबर प्लेट फर्जी था.
घटना को अंजाम देने के बाद, लुटेरे महाराष्ट्र के पंढरपुर की ओर भागे. पुलिस ने संदिग्धों की तलाश में पड़ोसी राज्य की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया है. इस सनसनीखेज डकैती ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. स्थानीय लोगों और व्यापारियों में दहशत का माहौल है. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी को संदिग्ध गतिविधियों या वाहन की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें.