दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर हंगामा, बिना किराया दिए युवकों ने फांदें गेट,  DMRC का आया जवाब, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दर्जनों युवक बिना किराया चुकाए एएफसी (ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन) गेट फांदते नजर आ रहे हैं. इस दौरान स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.

Anubhaw Mani Tripathi

DelhiMetro: दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दर्जनों युवक बिना किराया चुकाए एएफसी (ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन) गेट फांदते नजर आ रहे हैं. इस दौरान स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.

DMRC ने किया रीट्वीट 

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया, "कुछ यात्रियों द्वारा एएफसी गेट को कूदकर बाहर निकलने के बारे में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वायरल वीडियो के संदर्भ में, डीएमआरसी यह सूचित करना चाहता है कि उक्त घटना 13 फरवरी 2025 की शाम को मैजेंटा लाइन पर जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन की है. कुछ यात्रियों द्वारा एएफसी गेट को कूदकर बाहर निकलने के कारण कुछ समय के लिए यात्रियों की अस्थायी भीड़ उमड़ पड़ी थी.

ऐसे यात्रियों को परामर्श देने के लिए सुरक्षाकर्मी और अन्य कर्मचारी पर्याप्त रूप से मौजूद थे और स्थिति कभी भी नियंत्रण से बाहर नहीं हुई. बल्कि, यह एएफसी गेट पर अचानक भीड़ उमड़ने के कारण कुछ यात्रियों की क्षणिक प्रतिक्रिया थी."

सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना के बाद दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. सीआईएसएफ की मौजूदगी के बावजूद इस तरह की घटनाओं का होना चिंताजनक है. सोशल मीडिया पर यूजर्स दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.