'कोई दिक्कत नहीं, फिर से दे देंगे परीक्षा..', NEET के Re-Exam पर क्या बोले बच्चे?
Reaction On NEET Re-Exam: NEET के रिजल्ट आने के बाद से ही बवाल छाया हुआ था. देशभर में प्रदर्शन हुए और मामला कोर्ट में पहुंच गया. हालांकि, अदालत ने परीक्षा रद्द करने के आदेश देने से इनकार कर दिया. पर अब इस मामले पर NTA ने बड़ा फैसला लिया है. एजेंसी उन छात्रों का दोबारा पेपर कराने जा रही है जिनको ग्रेस मार्क्स दिए गए थे. NAT के इस बड़े फैसले के बाद छात्रों के रिएक्शन भी आ रहे हैं.
Reaction On NEET Re-Exam: 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट के साथ ही NEET के परिणाम आ गए थे. हालांकि, ये पहली बार हो रहा था जब घोषित तिथि से 10 दिन पहले रिजल्ट जारी कर दिए गए हो. इसमें 67 छात्रों को 720 में से 720 मार्क्स मिलने पर मामला गरमाया और कोर्ट पहुंच गया. इसके बाद अब NTA ने 1563 छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया है. एजेंसी के इस फैसले के साथ छात्रों के रिएक्शन भी आ रहे हैं. आइये जानें बच्चे क्या कह रहे हैं?
परीक्षा को लेकर पहले भी कई सवाल उठ रहे थे लेकिन परिणामों के साथ ये बढ़ गए. इसमें देखा गया की 67 छात्रों को 720 में से 720 मार्क्स मिले हैं. वहीं कुल 1563 छात्रों को ग्रेस मार्क्स दे दिए गए. इसमें से 47 छात्र ऐसे हैं जिनके नंबर ग्रेस मार्क के कारण 720 पर पहुंच गए.
NTA के फैसले का समर्थन
NEET में ग्रेस मार्क्स के जरिए 720 अंक पाने वाली झज्जर (हरियाणा) की छात्रा अंजलि यादव ने कहा कि थोड़ी निराशा हुई है लेकिन मैं फिर से तैयारी करूंगी। इसमें कोई समस्या नहीं है. मैं NTA के इस फैसले से पूरी तरह सहमत नहीं हूं. मैं भी अपने दम पर उत्तीर्ण होने के बारे में सोच रही थी न कि ग्रेस मार्क्स के आधार पर.
कोर्ट ने NTA को दिए निर्देश
आज सुप्रीम कोर्ट ने NEET पर लगी दूसरी याचिका पर सुनवाई की. इसमें कोर्हुट ने ग्रेस मार्क वाले छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा कराने की बात कही. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने साफ तौर पर कहा कि इस बाद का ध्यान रखा जाए की परीक्षा में केवल वहीं छात्र शामिल हों जिनको ग्रेस नंबर मिले हैं. वहीं NTA ने बताया कि 12 जून को हुई बैठक में छात्रों के संबंध में निर्णय लिए गए हैं. 1563 छात्रों के लिए 23 जून को दोबारा परीक्षा कराई जाएगी.