बेंगलुरु में एक बड़े रेव पार्टी का भांडाफोड़ हुआ है. सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने शहर के बाहरी इलाके में इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी के पास एक फार्म हाउस में रेड मारी. इस पार्टी में टॉलीवुड के अभिनेताओं के शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है. अनेकल तालुक के सिंगेना अग्रहारा गांव में जीआर फार्म्स में एमडीएमए और कोकीन सहित बड़ी मात्रा में ड्रग्स पाए जाने के बाद पुलिस ने 30 महिलाओं सहित 98 लोगों का सैंपल लिया है.
पुलिस ने इस पार्टी को ऑर्गनाइज करने वाला केएल वासु समते पांच लोगों की गिरफ्तार किया है. वह आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का रहने वाला है. इस पार्टी में हैदराबाद स्थित टॉलीवुड के कई बड़े स्टार के शामिल होने की बात कही जा रही है. रिपोर्टों से पता चला है कि रेव पार्टी में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के राजनेताओं और व्यापारियों के साथ-साथ तेलुगु फिल्म उद्योग की हस्तियां भी शामिल थीं. सोशल मीडिया पर फार्महाउस पर एक बड़ी अभिनेत्री की मौजूदगी का दावा किया जा रहा है.
पूछे जाने पर, शहर के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने फिल्म जगत से किसी का नाम नहीं लिया, केवल इतना कहा, "एक अभिनेत्री के वहां होने की बात कही गई थी." दयानंद ने रेव पार्टी में राजनेताओं के शामिल होने की बात को भी खारिज कर दिया. 250 से अधिक फिल्मों में कॉमेडी और सहायक भूमिकाओं में काम कर चुकीं 57 वर्षीय हेमा उर्फ कृष्णा वेनी ने इस बात से इनकार किया कि वह पार्टी में थीं. उन्होंने कहा कि मैं कहीं नहीं गई हूं, मैं हैदराबाद में हूं और अपने फार्महाउस पर आराम कर रही हूं. मेरे बारे में फर्जी खबरें हैं, उन पर विश्वास न करें.
पांच एकड़ में बना यह फार्महाउस रियल्टी फर्म कॉनकॉर्ड के एमडी गोपाल रेड्डी का है. रेड्डी इस मामले के आरोपियों में से एक हैं और वासु रेड्डी का दोस्त है. पुलिस की रेड के बाद फॉर्म हाउस से कई लोग निकलते देखे गए. सभी के चहरे ढके हुए थे. सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर कुछ फिल्मी हस्तियों के चेहरे की विशेषताओं का मिलान करना शुरू कर दिया.