IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

मौत का सौदा कराने के बाद देते थे गेमजोन में एंट्री, राजकोट हादसे में बड़ा खुलासा 

Rajkot Game Zone Fire:  राजकोट अग्निकांड में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस द्वारा पूछताछ में सामने आया है कि गेमजोन में एंट्री से पहले लोगों को एक डेथ फॉर्म भरना पड़ता था.

Social Media
India Daily Live

Rajkot Game Zone Fire:  गुजरात के राजकोट TRP गेमजोन हादसे में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने गेमजोन के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. पूछताछ में सामने आया है कि गेम जोन के मालिक एंट्री के लिए लोगों से डेथ फॉर्म फिल कराते थे. इस फॉर्म में साफ तौर पर लिखा होता था कि यदि कोई घायल है या किसी वजह से किसी की मौत हो जाती है तो उसका जिम्मेदार प्रबंधन नहीं होगा. शनिवार को लगी भीषण आग के कारण 28 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने गेमजोन के मालिक सहित कुल 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है. 

सीएम ने की परिजनों से मुलाकात

जानकारी के मुताबिक, डेथ फॉर्म फिल करने वाले लोगों को ही वहीं के कमर्चारी अंदर जाने की परमिशन देते थे. हादसे के बाद सीएम भूपेंद्र पटेल ने व्यापक जांच के आदेश दिए हैं. हादसे की जांच के लिए SIT की टीम का गठन किया गया है. सीएम ने इस दौरान एम्स का भी दौरा किया और घायलों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी. 

पुलिस ने मालिकों को किया गिरफ्तार 

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने गेमजोन के मालिक युवराज सिंह सोलंकी और प्रकाश जैन सहित कुल छह लोगों पर FIR दर्ज की है. इन लोगों पर आपीसी की 304, 308, 337, और 114 धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस द्वारा इन लोगों से पूछताछ की जा रही है. हादसे को लेकर दावा किया जा रहा है कि मालिकों ने दमकल विभाग से फायर एनओसी भी नहीं ली थी. 

देर रात तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन 

शनिवार शाम राजकोट के टीआरपी गेम जोन में भीषण आग लग जाने के कारण अब तक 28 लोगों की जान जा चुकी है. मृतकों में 12 बच्चे भी शामिल हैं. देर रात तक बचाव दल पीड़ितों का रेस्क्यू करता रहा. हादसे पर पुलिस का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी. इसके अलावा गेम जोन के अंदर 2000 लीटर डीजल और 1500 लीटर पेट्रोल रखे होने की बात सामने आई है.