Weather News: कई राज्यों में होगी तेज बारिश, बाढ़ का खतरा, जानिए अपने राज्य का हाल
मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई इलाकों में दो दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा मौसम विभाग ने आज गुजरात में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है. प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट ने भी आज कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.
राजधानी दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. दिल्ली-एनसीआर में जहां बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है वहीं कुछ राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गया है. तीन राज्य गुजरात, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. यहां चारों ओर डरावना मंजर है, वहीं मौसम विभाग ने आज यानी 3 सितंबर के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाके तक में बारिश हो रही है.
मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई इलाकों में दो दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा मौसम विभाग ने आज गुजरात में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी विदर्भ और उसके आसपास के क्षेत्रों में दबाव के कारण मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र में अत्यधिक भारी वर्षा होने के आसार है.
कैसा रहेगा आज का मौसम?
राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने आज और कल के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छीटे पड़ने का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. इस बीच उमस भरी गर्मी का भी एहसास हो सकता है. हालांकि ऐसा ज्यादा दिनों के लिए नहीं होगा.
शहर न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)
| दिल्ली | 28 36 |
| नोएडा | 27 34 |
| गाजियाबाद | 27 35 |
| पटना | 28 38 |
| लखनऊ | 27 37 |
| भोपाल | 24 30 |
| जयपुर | 26 33 |
| मुंबई | 25 28 |
| अहमदाबाद | 25 27 |
| जम्मू | 25 29 |
इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश
वहीं प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट ने भी आज कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. स्काईमेट के अनुसार, आज तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का संभावना है. इसके अलावा अगले 24 घंटे में सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. वहीं बाकि राज्यों में हल्की बारिश या फिर गर्मी का असर दिख सकता है.