IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

मुंबई में पुणे पोर्शे जैसा कांड, नाबालिग ने कार से बाइक सवार को रौंदा

मुंबई में एक नबालिग लड़के ने तेज रफ्तार कार से बाइक सवार को रौंद दिया. हादसे में बाइक सवार को शख्स को मौत हो गई. पुलिस ने नाबालिग चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसका ब्लड सैंपल जांच के लिए भेज दिया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना के समय वह शराब के नशे में था या नहीं.

Social Media
India Daily Live

मुंबई में पुणे पोर्शे जैसा कांड सामने आया है. एक नाबालिग लड़के ने तेज रफ्तार कार से बाइक सवार को रौंद दिया. हादसे में बाइक सवार को शख्स को मौत हो गई. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के गोरेगांव इलाके में गुरुवार सुबह एक 17 वर्षीय लड़के द्वारा चलाई जा रही तेज रफ्तार एसयूवी ने एक 24 वर्षीय व्यक्ति की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने नाबालिग चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके और एसयूवी मालिक सहित दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, दूध वितरित करने वाले पीड़ित नवीन वैष्णव की सुबह करीब चार बजे उस समय मौत हो गई, जब गलत दिशा से आ रही एक महिंद्रा स्कॉर्पियो ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी. इस हादसे में 24 साल के बाइक सवार की मौत हो गई. पुलिस ने कार जब्त कर लही है. 

जांच के लिए भेजा गया ब्लड सैंपल

पुलिस ने कार चला रहे लड़के को पकड़ लिया है और उसका ब्लड सैंपल जांच के लिए भेज दिया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना के समय वह शराब के नशे में था या नहीं. पीटीआई के अनुसार, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने दुर्घटना से पहले अपने दोस्तों के साथ पार्टी की थी.

पुणे में हुआ था ऐसा हादसा

यह हादसा पुणे में हुए पोर्शे कांड से मिलती जुलती है. 19 मई को एक पोर्शे कार, जिसे कथित रूप से नशे में धुत 17 वर्षीय एक किशोर चला रहा था ने एक बाइक को टक्कर मार दी , जिससे दो आईटी इंजीनियरों अनीश अवधिया और उसके दोस्त अश्विनी कोष्टा की मौत हो गई.

दुर्घटना के कुछ घंटों बाद ही किशोर को सड़क सुरक्षा पर 300 शब्दों का निबंध लिखने जैसी शर्तों के साथ ज़मानत दे दी गई थी, जिसके बाद इसे लेकर काफ़ी हंगामा हुआ था.  बाद में उसे 5 जून तक निगरानी गृह में भेज दिया गया.