प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से फहराया तिरंगा, आजादी के जश्न में डूबा देश
भारत की आजादी के 76 वर्ष पूरे हो चुके है. आज 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से तिरंगा फहराया. पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है.
नई दिल्ली. भारत की आजादी के 76 वर्ष पूरे हो चुके है. आज 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से तिरंगा फहराया. उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई. पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है. लाल किले पर तिंरगा फहराने से पहले पीएम ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की. लाल किले पर कई बड़े मंत्री, पक्ष और विपक्ष के नेता मौजूद है.
लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी का लाल किले से यह 10वां भाषण है. अपने भाषण में पीएम मोदी स्वच्छ भारत, PM जनधन योजना, अमृत काल में पंच प्रण का आह्वान, गति शक्ति मिशन, ग्रुप C और D नौकरी से इंटरव्यू खत्म, OROP योजना लागू, स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, हर गरीब को घर, पानी, बिजली, आत्मनिर्भर भारत, PM जन आरोग्य योजना, 5 ट्रिलियन इकॉनमी का लक्ष्य, आदि मुद्दों पर की चर्चा अपने भाषण में कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- पहले स्वतंत्रता दिवस में नहीं शामिल हुए थे महात्मा गांधी, जानिए वो कहां थे
देश की जनता में एक अलग ही उमंग नजर आ रही है. पूरा हिंदुस्तान खुशी से झूम रहा है. आज के दिन बस भारत माता की जय के नारे ही लग रहे हैं. आजादी की की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर लाल किले में विशिष्ट अतिथि बुलाए गए हैं. इसमें देशभर के विभिन्न क्षेत्रों से 1800 लोगों को उनके जीवनसाथी के साथ बुलाया गया है.
समरोह में 660 से अधिक गांवों के 400 से अधिक सरपंच, किसान उत्पादक संगठन योजना के 250, किसान सम्मान निधि योजना के कुछ लाभार्थियों, नए संसद भवन सहित सेंट्रल विस्टा के 50 श्रम योगी, खादी कार्यकर्ता, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, नर्स, मछुआरे, सहित तमाम क्षेत्रों के लोगों को लाल किले में आयोजित 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुलाया गया है. स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए देश की राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे पर जवान तैनात है. सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं. आइए, इस ऐतिहासिक अवसर पर अमृत काल में विकसित भारत के संकल्प को और सशक्त बनाएं. जय हिंद!”
यह भी पढ़ें- Independence Day Special: पहले स्वतंत्रता दिवस में नहीं शामिल हुए थे महात्मा गांधी, जानिए वो कहां थे