T20 World Cup 2026

'क्या राज्यसभा और लोकसभा नमाज पढ़ने के लिए है? अगर में पूजा करने के लिए...', तेजस्वी यादव पर गरजे प्रह्लाद जोशी

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कहा था कि असम के मुख्यमंत्री सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसा करते हैं. उन्होंने कहा, 'भाजपा के लोगों ने नफरत फैलाने, मोदी-शाह का ध्यान खींचने एवं समाज में ध्रुवीकरण करने के लिए मुसलमान भाइयों को सॉफ्ट टारगेट बना लिया है.'

@airnewsalerts
India Daily Live

असम विधानसभा के मुस्लिम विधायकों के लिए दो घंटे के नमाज ब्रेक को खत्म करने को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. पक्ष-विपक्ष में असम सरकार के इस फैसले पर जुबानी जंग छिड़ी हुई है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इस फैसले की आलोचना करते हुए था कि असम सीएम सरमा सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का चीनी वर्जन बन गए हैं. तेजस्वी यादव के बयान पर अब बीजेपी के नेता और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पलटवार किया है.

मैं किसी देवी-देवता की अराधना के लिए छुट्टी मांगू तो...

कर्नाटक के हुबली में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए जोशी ने कहा कि क्या राज्यसभा और लोकसभा नमाज पढ़ने के लिए है? अगर मैं किसी देवी-देवता की अराधना के लिए कहूं कि गुरुवार को मुझे अवकाश दे दो, ऐसे देश कैसे चलेगा? यह तो तुष्टिकरण की राजनीति की पराकाष्ठा है.

ऐसे देश कैसे चलेगा

प्रह्लाद जोशी कहा, 'क्या राज्यसभा और लोकसभा नमाज पढ़ने के लिए है? यह तो तुष्टिकरण की राजनीति की पराकाष्ठा है... अगर मैं किसी देवी-देवता की अराधना के लिए कहूं कि गुरुवार को मुझे अवकाश दे दीजिए, क्या ऐसा चलेगा? ऐसे देश चलेगा क्या?... रविवार को दुनिया मानती है और रविवार को ही अवकाश होना चाहिए... यह बेवकूफी है.'

हेमंत बिस्वा सरमा ने भी दी प्रतिक्रिया
इससे पहले हेमंत बिस्वा सरमा ने भी तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि कोई क्या बयान दे उससे उनका काम नहीं रुकेगा. शनिवार को उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'कौन क्या बयान देता है उससे हमारा काम थोड़े ही रुकेगा. हमारा काम तो आगे ही जाना है.'

क्या बोले थे तेजस्वी यादव
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कहा था कि असम के मुख्यमंत्री सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसा करते हैं. उन्होंने कहा, 'भाजपा के लोगों ने नफरत फैलाने, मोदी-शाह का ध्यान खींचने एवं समाज में ध्रुवीकरण करने के लिए मुसलमान भाइयों को सॉफ्ट टारगेट बना लिया है. कभी वक्फ बोर्ड का बिल आ जाता है तो कभी सीएए एनआरसी का बिल... ये लोग समाज में नफरत पैदा करना चाहते हैं.'S उन्होंने कहा कि 'जब तक हम लोग हैं, उनका कोई बाल बांका नहीं कर सकता.'