'नेहरू देशहित से ज्यादा एडविना...', PM मोदी की मां का AI वीडियो शेयर करने पर गिरिराज सिंह का कांग्रेस पर पलटवार
AI video row: बिहार में कांग्रेस के एआई जनरेटेड वीडियो पर सियासी संग्राम छिड़ गया है. वीडियो में पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां जैसी महिला को दिखाया गया, जिस पर भाजपा ने इसे अपमानजनक बताते हुए कांग्रेस पर हमला बोला. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि इसके लिए कांग्रेस को सामाजिक और कानूनी रूप से सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए एक्स पर नेहरू और एडविना माउंटबैटेन की फोटो साझा कर लिखा कि नेहरू सत्ता के निर्णायक क्षणों में देशहित से ज्यादा एडविना के मोह में उलझे रहे और बार-बार राष्ट्रीय हितों को दांव पर लगाया.
AI video row: बिहार की राजनीति में एक बार फिर एआई (AI) जनरेटेड वीडियो को लेकर घमासान छिड़ गया है. वोट अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली देने पर मचे बवाल के बीच, बिहार कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से 36 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया.
इस वीडियो में पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन से मिलती-जुलती महिला दिखाई गईं. कैप्शन में लिखा था 'साहब के सपनों में आईं मां, देखिए रोचक संवाद.' वीडियो में दिखाया गया कि मोदी के सपने में मां कह रही हैं- 'राजनीति के नाम पर कितना गिरोगे?'
भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला
वीडियो सामने आते ही भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. पार्टी ने इसे प्रधानमंत्री और उनकी मां का अपमान करार दिया. भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस ने राजनीतिक बहस का स्तर इतना नीचे गिरा दिया है, जो लोकतंत्र में अस्वीकार्य है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा 'राहुल गांधी अब इतना नीचे गिर गए हैं कि अपनी मां की इज्जत का ख्याल नहीं रखते, तो दूसरे की मां का सम्मान कहां से करेंगे.'
Also Read
- PM Modi Mother: 'भयानक, असंवेदनशील', PM मोदी की मां के AI वीडियो बनाने पर कांग्रेस पर भड़कीं कंगना रनौत, किससे की कार्रवाई की मांग?
- '1.35 लाख नौकरियां गईं', ट्रंप टैरिफ का भारत पर व्यापक असर, शशि थरूर ने बताया क्या है समाधान?
- Asia Cup 2025: 'बुमराह को यह पाक बल्लेबाज मारेगा जमकर छक्के...', भारत-पाकिस्तान मैच से पहले पूर्व पाक खिलाड़ी दिन में देख रहा सपने!
नेहरू-एडविना फोटो शेयर कर कांग्रेस पर पलटवार
गिरिराज सिंह ने केवल एआई वीडियो की निंदा तक ही खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि इतिहास का हवाला देते हुए कांग्रेस के खिलाफ बड़ा पलटवार भी किया. उन्होंने एक्स पर पंडित नेहरू और एडविना माउंटबैटेन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा 'यह इतिहास गवाह है कि सत्ता के निर्णायक क्षणों में नेहरू देशहित से अधिक एडविना की मोह-माया में उलझे रहे. जब भारत को मजबूत नेतृत्व चाहिए था, तब वे निजी रिश्तों के मोह में बार-बार सरेंडर करते रहे और राष्ट्रीय हितों की बलि चढ़ाई.'