'सोना न खरीदें, फॉरेन वेडिंग न करें...', पहली तिमाही में GDP बढ़ने पर PM ने दिया स्वदेशी मंत्र!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए भारत की GDP ग्रोथ पर खुशी जाहिर की है और देश की जनता को बधाई दी. साथ ही उन्होंने तरक्की की इस स्पीड को बनाए रखने के लिए खास मंत्र भी दिया है.
दुनिया में चल रहे उथल-पुथल के बीच पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था उत्साहजनक रहा. देशवासियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 7.8% GDP ग्रोथ का स्वागत किया. उन्होंने इसे सभी देशवासियों का संकल्प और कड़ी मेहनत का परिणाम बताया और इसके लिए बधाई भी दी.
पीएम मोदी ने कहा कि इस समय जब पूरी दुनिया युद्ध में डूबी हुई है. हर तरफ केवल युद्ध की खबरें हैं और चारों ओर संकट का माहौल है. कोविड के बाद से स्थिरता नजर नहीं आ रही है. इसके बावजूद हमारा देश तेजी से आगे बढ़ रहा है. साथ ही उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था की आलोचना करने वालों पर निशाना भी साधा है.
प्रधानमंत्री ने किर्गिस्तान से शेयर किया वीडियो
प्रधानमंत्री इस समय किर्गिस्तान यात्रा पर हैं, लेकिन मंगलवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया. जिसमें उन्होंने भारत की इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी. सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों में यह पता चला था कि अप्रैल-जून तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था उम्मीद से ज्यादा 7.8% की दर से बढ़ी. हालांकि पीएम मोदी ने देश की जनता को कुछ खास सलाह भी दी है.
Also Read
- iPhone 18 Pro Max की डिटेल्स लीक! 1.64 लाख की कीमत, नया डिजाइन और जबरदस्त कैमरा मिलने की उम्मीद
- पाकिस्तान के पंजाब में ढहा दिया 125 साल पुराना मंदिर? अब उसी जमीन पर मदरसा बनाने की तैयारी!
- 'कान के पर्दे फटने की कगार पर', दिल्ली के स्कूल में 3 साल के बच्चे के साथ हुई हैवानियत; सरकार ने दिया कार्रवाई का निर्देश
उन्होंने एक बार फिर से स्वदेशी चीजों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया. मिडिल ईस्ट संघर्ष बीच पीएम मोदी ने पहले भी लोगों से अपील की थी कि अभी विदेश यात्रा को टालने की कोशिश करें. उन्होंने एक बार फिर से इसी अपील को दोहराते हुए कहा कि वे विदेशी यात्रा और गैर-जरूरी सोना खरीदने से बचें ताकि भारत युद्ध की वजह से हो रहे नुकसान को आसानी से निपट सके.
विपक्ष पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से अभी विदेशों में डेस्टिनेशन वेडिंग करने से बचने की सलाह दी है. इतना ही नहीं उन्होंने पेट्रोल-डीजल की खपत को कम करने के लिए वर्क फ्रॉम होम करने पर जोर दिया और सार्वजनिक गाड़ियों का इस्तेमाल करने का संदेश दिया.
पीएम मोदी ने तरक्की की इस स्पीड को बनाए रखने के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इस्तेमाल करने का संदेश दिया और सबसे ज्यादा मेड इन इंडिया उत्पादों के इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया. इतना ही नहीं उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो लोग जो झूठ की गूंज और मायूसी फैला रहे हैं, वे निराशा की खाई में डूबे हुए हैं. उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि हमें तरक्की की इस स्पीड को बनाए रखने के लिए आत्मनिर्भर बनना होगा.