Asian Games 2026 BRICS 2026

'पीएम मोदी खामोश क्यों, छात्रों से मांगें माफी', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर राहुल गांधी भड़के

राहुल गांधी ने कहा कि पूरा देश जानता है कि एजुकेशन सिस्टम और टेस्टिंग सिस्टम टूट चुका है. यह लगभग खत्म हो चुका है. टेस्टिंग सिस्टम पूरी तरह खोखला कर दिया गया है. ये दीमक की तरह इसे अंदर से खा चुके हैं. वे जो कह रहे हैं, उसमें कुछ भी गलत नहीं है. हम् लगातार यही कहते आ रहे हैं. हमने इस मुद्दे पर एक के बाद एक कई प्रेजेंटेशन दिए हैं. प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? इसकी वजह क्या है?

X
Ashutosh Rai

CJP PROTEST के बीच राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि कहा कि पूरा देश जानता है कि एजुकेशन एजुकेशन सिस्टम और टेस्टिंग सिस्टम टूट चुका है. ये लगभग खत्म हो चुका है. ये दीमक की तरह पूरे सिस्टम को खा चुके हैं. इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? इसकी वजह क्या है? उन्हें छात्रों से माफी मांगनी चाहिए और छात्रों पर पुलिस द्वारा की जा रही इस बर्बर कार्रवाई को तुरंत रोकना चाहिए. छात्रों पर पुलिस से हमला करवाना पूरी तरह गलत है.

शिक्षा व्यवस्था पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

राहुल गांधी ने कहा कि पूरा देश जानता है कि शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली लगभग खत्म हो चुकी है. उनके मुताबिक छात्र जो सवाल उठा रहे हैं, वे पूरी तरह सही हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले भी कई बार इस मुद्दे को सरकार के सामने उठा चुकी है और लगातार अपनी बात रखती रही है. राहुल गांधी ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री इस पूरे मामले पर चुप क्यों हैं. उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की बात सुननी चाहिए और उनके साथ न्याय करना चाहिए. उनका कहना था कि छात्रों के खिलाफ पुलिस का इस्तेमाल करना बिल्कुल सही तरीका नहीं है.

इस्तीफे की मांग और सरकार पर सवाल

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर पूछे गए सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा मंत्री को अपने पद से हटना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज गृह मंत्रालय के तहत हुआ है, इसलिए गृह मंत्री को भी इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए. राहुल गांधी ने कहा कि इस पूरे मामले की अंतिम जिम्मेदारी प्रधानमंत्री की है. उन्होंने दोहराया कि छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग बंद होना चाहिए और सरकार को युवाओं की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए.