IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

अयोध्या से लौटते ही पीएम मोदी का पहला बड़ा फैसला, 1 करोड़ घरों पर लगेंगे सोलर पैनल

भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के समापन के बाद अयोध्या लौटने पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ी सोलर योजना की घोषणा की है.

Gyanendra Sharma

PM Modi: भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के समापन के बाद अयोध्या लौटने पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ी सोलर योजना की घोषणा की है. जल्द ही 'प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना' शुरू होगा जिसमें पूरे देश में 1 करोड़ से अधिक घरों में छत पर सौर ऊर्जा स्थापित करने का लक्ष्य है. प्रधान मंत्री ने उसी के संबंध में एक बैठक की अध्यक्षता की. पीएम मोदी ने खुद इसकी जानकारी दी है. 

एक करोड़ घरों के छत पर सौर ऊर्जा सिस्टम

उन्होंने कहा कि अयोध्या मे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उनका यह संकल्प और प्रशस्त हुआ कि देशवासियों के घरों की छत पर उनका सोलर सिस्टम हो. पीएम मोदी की घोषणा के मुताबिक, एक करोड़ घरों में योजना के तहत रूफटॉप सोलर लगेगा.

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम ने कहा कि सूर्यवंशी भगवान श्री राम के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं. आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो. अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ “प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना” प्रारंभ करेगी. इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा.

 

'राम अग्नि नहीं बल्कि ऊर्जा हैं'

यह घोषणा पीएम मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के भव्य अभिषेक समारोह की अध्यक्षता करने के कुछ घंटों बाद आई. अनुष्ठान के समापन के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए, प्रधान मंत्री ने कहा कि राम लला की मूर्ति की 'प्राण प्रतिष्ठा' एक नए युग के आगमन का प्रतीक है. राम अग्नि नहीं बल्कि ऊर्जा हैं, राम विवाद नहीं बल्कि समाधान हैं, राम केवल हमारे नहीं बल्कि सबके हैं और राम न केवल वर्तमान हैं बल्कि शाश्वत भी हैं." 

पीएम मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को एक नए युग के आगमन का प्रतीक करार दिया है और लोगों से अगले 1000 वर्षों के मजबूत, भव्य और दिव्य भारत की नींव बनाने का आह्वान किया.