'PM मोदी इस जन्म में हमें दिल्ली में नहीं हरा सकते', बीजेपी की प्रचंड जीत पर केजरीवाल का पुराना वीडियो वायरल
दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम आज घोषित होना है. दिल्ली की कई सीटों के चुनाव परिणाम भी सामने आ चुके हैं. ऐसे में केजरीवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वाइरल हो रहा है, जिसमे केजरीवाल ने कहा था कि 'PM मोदी इस जन्म में हमें दिल्ली में नहीं हरा सकते.
Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम आज घोषित होना है. दिल्ली की कई सीटों के चुनाव परिणाम भी सामने आ चुके हैं. ऐसे में आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता असमंजस में पीछे चल रहे हैं. इस चुनाव परिणाम को देखकर भारत गठबंधन के कई बड़े नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
ऐसे में केजरीवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वाइरल हो रहा है, जिसमे केजरीवाल ने कहा था कि 'PM मोदी इस जन्म में हमें दिल्ली में नहीं हरा सकते.
ताजा खबरों के अनुसार, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 1200 वोटों से हार गए हैं और दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी भी कालका जी से जीत गई हैं. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के सभी 4 बड़े नेता (मनीष शिशोदिया, अरविंद केजरीवाल, सतेंद्र जैन और सौरभ भारद्वाज) चुनाव हार गए हैं. इसके साथ ही पड़पसगंज से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा भी चुनाव हार गए हैं.
शिवसेना नेता ने कहा
दिल्ली चुनाव के रुझानों में भाजपा की बढ़त पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, "शुरुआती रुझानों में कड़ी टक्कर दिख रही है. अगर कांग्रेस और आप साथ होते तो नतीजे अलग हो सकते थे. आप और कांग्रेस का राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी भाजपा है. दोनों ने भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन वे अलग-अलग लड़े. अगर वे साथ होते तो भाजपा की हार पहले घंटे (मतगणना के) में ही तय हो जाती."
और पढ़ें
- 'PM मोदी इस जन्म में हमें दिल्ली में नहीं हरा सकते', बीजेपी की प्रचंड जीत पर केजरीवाल का पुराना वीडियो वायरल
- मुस्लिम बहुल मुस्तफाबाद सीट पर इस उत्तराखंडी ने किया कमाल, बीजेपी को दिलाई बड़ी बढ़त
- अरविंद केजरीवाल को प्रवेश वर्मा ने हराकर किया सबसे बड़ा उलटफेर, पूर्व सीएम के बेटे बनेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री!