T20 World Cup 2026

PM ने किया भ्रष्टाचार के राक्षस का जिक्र, बोले- लीकेज रोक देश को आगे बढ़ाया

PM Modi: पीएम मोदी लाल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से संबोधन दे रहे हैं. अपने भाषण में उन्होंने अब तक कई बातों का जिक्र किया.

Gyanendra Tiwari

नई दिल्ली. पीएम मोदी लाल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से संबोधन दे रहे हैं. अपने भाषण में उन्होंने अब तक कई बातों का जिक्र किया. भ्रष्टाचार के राक्षस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार के लीकेज को रोक है हमने देश को आगे बढ़ाने का काम किया है.

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से फहराया तिरंगा, आजादी के जश्न में डूबा देश

पीएम मोदी ने कहा की जब हम 2014 में सत्ता में आए थे तो  वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में हम 10वें स्थान पर थे. आज 140 करोड़ भारतीयों के प्रयास से हम वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. यह ऐसे ही नहीं हो गया. जब भ्रष्टाचार के राक्षस ने देश को अपनी गिरफ्त में ले लिया था तब हमने इसे रोका और एक मजबूत अर्थव्यवस्था बनाई.

10 साल का हिसाब
अपने संबोधन में PM नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के दस सालों का हिसाब लाल किले के प्राचीर से दिया. उन्होंने कहा कि मैं 10 साल का हिसाब तिरंगे को साक्षी मानकर मैं लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को दे रहा हूं. 2014 से पहले राज्यों को 30 लाख करोड़ भारत सरकार की ओर से दिए जाते थे.  पिछले 9 साल में ये आंकड़ा 100 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है.

उन्होंने कहा कि पहले स्थानीय निकाय के विकास के लिए सेंट्रल गवर्नमेंट से 70 हजार करोड़ जाता था आज वो 3 लाख करोड़ से ज्यादा है. पहले गरीबों के घर के लिए 90 हजार करोड़ रुपये खर्च होता था आज 4 लाख करोड़ रुपये खर्च होता है. भारत सरकार 10 लाख करोड़ रुपये किसानों के लिए यूरिया (Urea) में सब्सिडी दे रहा है.

यह भी पढ़ें- Independence Day Special: पहले स्वतंत्रता दिवस में नहीं शामिल हुए थे महात्मा गांधी, जानिए वो कहां थे