IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

मेट्रो शहर में फिर महंगा हो बढ़ा पेट्रोल-डीजल का भाव, यूपी-बिहार को आज मिली राहत

आज यानि 3 सितंबर को लेटेस्ट अपेडट के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल देखने को नहीं मिला है. उत्तर प्रदेश में डीज़ल औसत कीमत 88.21 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं दिल्ली में डीज़ल औसत कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है. दोनों जगह कल भी यही कीमत थी. मेट्रो शहरों में डीजल की कीमतों में असर दिखा है.

Social Media
India Daily Live

पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में उतार -चढ़ाव का सिलसिला जारी है.. इसी के साथ राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा हर दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में अपडेट की जाती है. आज यानि 3 सितंबर को लेटेस्ट अपेडट के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल देखने को नहीं मिला है. उत्तर प्रदेश में डीज़ल औसत कीमत 88.21 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. उत्तर प्रदेश में कल, 02-09-2024 को भी डीज़ल की कीमत इतनी ही थी. यानी कल से लेकर अबतक उत्तर प्रदेश में डीज़ल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

दिल्ली में डीज़ल औसत कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. दिल्ली में कल, 02-09-2024 को भी डीज़ल की कीमत इतनी ही थी. यानी कल से लेकर अबतक दिल्ली में भी डीज़ल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं है.

मेट्रो शहरों में डीजल की कीमत

वहीं मेट्रो शहरों में डीजल की कीमतों में कल से अब तक में ज्यादा कोई असर नहीं दिख रहा. हालांकि मेट्रो शहरों में डीजल की कीमतों की करें तो चेन्नई में आज 92.44 रुपये डीजल की कीमत हो गई है. बाकि कोलकाता में 91.76, मुंबई में 89.97 रुपये प्रति लीटर है, कल भी कमोबेश यही कीमत थी लेकिन बिहार में डीजल की कीमत में कोई फेरबदल नहीं हुआ है. बिहार में डीज़ल औसत कीमत 92.98 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

कैसे होती है तय होती है कीमत?

बता दें कि किसी भी राज्य में डीजल की कीमत Dynamic Fuel System के आधार पर तय की जाती है. इस सिस्टम में कीमतों को तय करने से पहले कई चीजों का ध्यान रखा जाता है. जिसमें रुपये के मुकाबले अमेरिकी डॉलर का एक्सचेंज रेट, कच्चे तेल की लागत, वैश्विक संकट, ईंधन की बढ़ती मांग जैसे कारण शामिल हैं.

डीजल की खुदरा दर तय

केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से ईंधन की लागत पर उत्पाद शुल्क, डीलर कमीशन और वैट जोड़ने के बाद डीजल की खुदरा दर तय की जाती है. यह योजना जून 2017 से देशभर में लागू है. यही वजह है कि सभी राज्यों में रोज सुबह 6 बजे डीजल की कीमत अपडेट की जाती है.