T20 World Cup 2026

'हमारे लिए तो जीत गईं विनेश फोगाट', सीएम नायब सैनी का ऐलान- चैंपियन की तरह होगा स्वागत, मेडलिस्ट जैसी मिलेंगी सुविधाएं

Wrestler Vinesh Phogat: भारत की महिला रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 में 100 ग्राम ज्यादा वजन होने की वजह से उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था. इस फैसले के बाद पूरा भारत निराश हो गया है. विनेश फोगाट की संन्यास लेने की खबर सामने आ रही है. सीएम नायब सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि उन्हें वो सभी सुविधाएं दी जाएंगी जो सिल्वर मेडलिस्ट को जी जाती है.

Social Media
India Daily Live

Haryana CM Nayab Saini: भारत की महिला रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने के बाद भी मेडल नहीं जीत पाई. विनेश फोगाट ने 50 kg कैटेगरी में हिस्सा लिया था. फाइनल मुकाबले से पहले विनेश फोगाट का वजन चेक किया गया. इसमें रेसलर का वजन 100 ग्राम ज्यादा बताया गया. 100 ग्राम ज्यादा वजन होने की वजह से विनेश को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया. यह फैसले के बाद पूरा भारत निराश हो गया है. 

वहीं, रेसलर विनेश फोगाट की रेसलिंग से संन्यास लेने की खबर सामने आई है. इसी बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पोस्ट करते हुए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट का चैंपियन की तरह स्वागत होगा और उन्हें मेडलिस्ट जैसी मिलेंगी सुविधाएं दी जाएगी. 

CM नायब सैनी ने की घोषणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने घोषणा करते हुए बताया कि विनेश फोगाट को वो सभी सुविधाएं दी जाएंगी जो एक सिल्वर मेडलिस्ट को जी जाती है. सीएम सैनी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "हरियाणा की हमारी बहादुर बेटी विनेश फोगाट ने जबरदस्त प्रदर्शन करके ओलंपिक में फाइनल में प्रवेश किया था. किन्हीं भी कारणों से वो भले ही ओलंपिक का फाइनल नहीं खेल पाई हो लेकिन हम सबके लिए वो एक चैंपियन है. हमारी सरकार ने ये फैसला किया है कि विनेश फौगाट का स्वागत और अभिनंदन एक मेडलिस्ट की तरह ही किया जाएगा. हरियाणा सरकार ओलंपिक रजत पदक विजेता को जो सम्मान, ईनाम और सुविधाएं देती है वे सभी  विनेश फोगाट को भी कृतज्ञता पूर्वक दी जायेंगी. हमें आप पर गर्व है विनेश !"

विनेश फोगाट ने रचा था इतिहास

भारत की महिला रेसलर विनेश फोगाट की बात करें तो उन्होंने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई थी. उन्होंने पहले राउंड में इतिहास रच दिया था. विनेश फोगाट ने जापान की रेसलर युई सुसाकी को हराया था.