T20 World Cup 2026

चंद्रयान 3 को लेकर ये क्या कह गए ओपी राजभर, सोशल मीडिया पर लोग लेने लगे मजे

Om Prakash Rajbhar On Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 को लेकर भारत को मिली कामयाबी पर हर तरफ से इसरो को बधाइयां दी जा रही है. इसी बीच चंद्रयान-3 की लैंडिंग के पहले ओपी राजभर ने एक बयान दिया था जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

Purushottam Kumar

नई दिल्ली: इसरो ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग सफलतापूर्वक कर ली है. भारत की इस सफलता के बाद देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में जश्न का माहौल है. भारत को इस कामयाबी पर हर तरफ से इसरो को बधाइयां दी जा रही है. इसी बीच चंद्रयान-3 की लैंडिंग के पहले ओपी राजभर ने एक बयान दिया था जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

ओपी राजभर ने क्या कहा
अपने बयानों को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा था कि मैं भारत के उन वैज्ञानिकों को धन्यवाद देता हूं जो दिन प्रतिदिन रिसर्च करके नई खोज कर रहे हैं. चंद्रयान 3 के लिए हम उनको बधाई देते हैं. राजभर ने आगे कहा कि चंद्रयान-3 के सकुशल धरती पर आने का जो समय है. आने के बाद उसका स्वागत पूरे देश को करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: 'हम तो पहले से ही चांद पर हैं...' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये पाकिस्तानी शख्स

लोग दे रहे हैं प्रतिक्रिया
ओपी राजभर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. राजभर के बयान की चर्चा हर तरफ हो रही है. आपको बता दें. यह कोई  पहली बार नहीं है जब ओम प्रकाश राजभर अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं. राजभर अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं.

गौरतलब है कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 ने शाम 6 बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर चंद्रयान-3 ने सफल लैंडिंग की है. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर देश भर में खुशी का माहौल है. चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के साथ भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला और चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है. इससे पहले चीन, अमेरिका, रूस चंद्रमा पर अपने स्पेसक्राफ्ट की सफल लैंडिंग करा चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Rover Pragyan in Action: लैंडर से बाहर निकला प्रज्ञान, चांद पर छोड़े भारत के निशान