NEET पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारियों को शिक्षा मंत्रालय ने किया बर्खास्त!

शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार NTA ने परीक्षा सुधारों के तहत 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है. कुछ अधिकारियों पर कानूनी और आपराधिक कार्रवाई की तैयारी है. सरकार परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने पर जोर दे रही है.

Social Media
Kanhaiya Kumar Jha

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी NTA में बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है. शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी के 47 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है. इतना ही नहीं, कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई की भी तैयारी की गई है.

बताया जा रहा है कि यह कदम परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने, जवाबदेही तय करने और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है. सूत्रों के अनुसार, NTA की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा संचालन के तरीके में भी व्यापक बदलाव किए जा रहे हैं. 

खबर अपडेट की जा रही है.