Nafe Singh Rathi Murder Case: नफे सिंह मर्डर में विदेश से ऑर्डर, कत्ल के पीछे गोल्डी बराड़ गैंग!

Nafe Singh Rathi Murder Case: नफे सिंह राठी मर्डर केस ने नया मोड़ ले लिया है. इस हत्या के तार अब विदेश से जुड़ रहे हैं. हरियाणा पुलिस को शक है इसके पीछे मोस्ट वांटेड गैंगस्टर शामिल हो सकते हैं.

India Daily Live

Nafe Singh Rathi Murder Case: हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया. उनकी गाड़ी पर 40 से 50 राउंड गोलि.यां दागे गए. नफे सिंह राठी की हुई हत्या के तार विदेश से जुड़ रहे हैं. हरियाणा पुलिस को शक है कि विदेश में बैठे मोस्ट वांटेड गैंगस्टर के शूटर इस हत्याकांड में शामिल हो सकते हैं. 

हरियाणा पुलिस ने दिल्ली के तिहाड़ जेल जाकर गैंगस्टर से पूछताछ की है. गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी से तिहाड़ जेल में पूछताछ की गई. काला जठेड़ी को गोल्डी बराड़ गैंग का करीबी माना जाता है. पुलिस के पास सबूत हैं कि इस हत्या के पीछ विदेश में बैठे गैंगस्टर शामिल हैं. उन्होंने विदेश से ऑर्डर देकर ये हत्या कराई है. नफे सिंह राठी वर्षों से हरियाणा में विवादित प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से लेकर अन्य विवादित कामों में जुटे हुए थे, जिससे बड़ी संख्या में लोग उनके विरोधी हो गए थे. 

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ के नाम

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी ग्रुप का भी दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में ड्रग्स, रंगदारी, सुपारी लेकर हत्या कराने, विवादित प्रॉपर्टी पर कब्जा व खरीद-बिक्री का काम है. ऐसे में ये बात सामने आ रही है कि राठी की हत्या प्रॉपर्टी विवाद के चलते बढ़ी रंजिश के कारण की गई है. लॉरेंस बिश्नोई-काला और काला जठेड़ी भी जेल में बंद है. प्रॉपर्टी व रंगदारी आदि को लेकर यह ग्रुप इन दिनों सबसे अधिक सक्रिय माना जा रहा है. गोल्डी बराड़ विदेश में है और वहीं से अपने गैंग को ऑपरेट कर रहा है. 

सीबीआई को सौंपी केस

हरियाणा सरकार ने नफे सिंह मर्डर की जांच सीबीआई से कराने का फैसला लिया है. इसकी जानकारी देते हुए डीसी शक्ति सिंह और एसपी अर्पित जैन ने कहा कि इस केस को सुलझाने के लिए पुलिस की पांच टीमों को गठित किया गया है. कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है. 

दागे गए 40 से 50 राउंड गोलियां 

नफे सिंह राठी पर रविवार शाम को सड़क पर गोली मारी गईं. सभी हमलावर आई-10 कार में थे और अभिवादन के बहाने राठी की फॉर्च्यूनर के पास पहुंचे. इसके बाद उन्होंने राठी पर 40 से 50 राउंड गोलियां चलाईं. राठी की फॉर्च्यूनर कार में थे. हमले में नफे सिंह और उनके एक सुरक्षा गार्ड को कई गोलियां लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. हमलावर पहले से कार में उनके पीछे लगे थे. इस हमला में  राठी के एक साथी जयकिशन दलाल की मौत हो गई. पुलिस ने इस वारदात में पूर्व विधायक नरेश कौशिक समेत चार आरोपियों रमेश राठी, सतीश राठी और राहुल को नामजद किया है.