IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

Monsoon Update: हीटवेव अलर्ट के बीच भारत में मानसून की एंट्री, जानें किस राज्य में कब होगी झमाझम बारिश

Monsoon Update: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में हीटवेव के अलर्ट के बीच भारत में मानसून की एंट्री हो गई है. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार इस साल देश में बारिश समय से होना शुरू हो जाएगी. जानिए कब कहां पहुंच सकता है मानसून ?

India Daily Live

Monsoon Update: देश की राजधानी दिल्ली समेत मध्य भारत और उत्तर के राज्यों में अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. मौसम विभाग ने हीटवेव का रेड अलर्ट जारी कर दिया है. लोगों के साथ ही सरकार और प्रशासन में भी टेंशन बढ़ गई है. ऐसे में एक राहत भरी खबर ये भी है कि भारत में मानसून की एंट्री हो गई है और बादल झमाझम बरसने लगे हैं.

भारतीय मौसम विभाग यानी IMD के मुताबिक, मानसून अंडमान-निकोबार पहुंच गया है. मानसून के यहां पहुंचने की सामान्य तारीख 21 मई है. हालांकि, ये दो दिन पहले ही 19 मई को यहां पहुंच गया है.

पहले आया मानसून

चूंकि मानसून के एंट्री अंडमान-निकोबार में दो दिन पहले आ गया है इस कारण इसके 31 मई को केरल पहुंचने का अनुमान है. इसके बाद मानसून देश के सभी हिस्सों में पहुंचने लगेगा. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, मानसून केरल में सामान्य तारीख से पहले ही दस्तक दे सकता है. वैसे यहां आमतौर पर मानसून 1 जून को आता है.

मानसून की संभावित तारीखें

केरल- 1 से 3 जून
तमिलनाडु- 1 से 5 जून
आंध्र- 4 से 11 जून
कर्नाटक- 3 से 8 जून
बिहार- 13 से 18 जून
झारखंड- 13 से 17 जून
पश्चिम बंगाल- 7 से 13 जून
छत्तीसगढ़- 13 से 17 जून
गुजरात- 19 से 30 जून
मध्य प्रदेश- 16 से 21 जून
महाराष्ट्र- 9 से 16 जून
गोवा- 5 जून
ओडिशा- 11 से 16 जून
उत्तर प्रदेश- 18 से 25 जून
उत्तराखंड- 20 से 28 जून
हिमाचल प्रदेश- 22 जून
लद्दाख, जम्मू- 22 से 29 जून
दिल्ली- 27 जून
पंजाब- 26 जून से 1 जुलाई
हरियाणा- 27 जून से 3 जुलाई
चंडीगढ़- 28 जून
राजस्थान- 25 जून से 6 जुलाई

दक्षिण भारत में प्री मानसून एक्टिविटी

दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बुधवार तक कम दबाव का क्षेत्र उभरने की संभावना है. जो पूर्व में मध्य बंगाल की खाड़ी में पहुंचने 24 मई तक डिप्रेशन में बदल जाएगा. ऐसे में  31 मई को केरल में मानसून पहुंच जाएगा. दक्षिण भारत में प्री मानसून एक्टिविटी बढ़ गई है. केरल व तमिलनाडु के अनेक इलाकों में मूसलाधार और तटीय कर्नाटक के साथ आंध्र में भारी बारिश देखने को मिली है.