IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

'शायद सुसाइड किया है', पीड़िता के पिता ने बताया 9 अगस्त की फोन कॉल्स का सच

Kolkata Hospital Case: आरजी कर अस्पताल की घटना पर पूरे देश में गुस्सा है. इस दौरान पीड़िता के पिता ने अपराध वाली रात उन्हें की गई फोन कॉल्स के बारे में बताया है. पीड़िता के पिता का कहना है कि उस रात उन्हें तीन कॉल की गई लेकिन क्या हुआ यह बताने से मना कर दिया गया.

Social Media
India Daily Live

Kolkata Hospital Case:  आरजी कर अस्पताल में पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर को लेकर लोग अब भी गुस्से में हैं. इस दौरान पीड़िता के पिता ने 9 अगस्त की रात को उनके पास आई फोन कॉल के बारे में बताया है. 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर की अस्पताल के सेमिनार हॉल में रेप के बाद हत्या कर दी गई थी.

पीड़िता के पिता का कहना है कि अपराध वाली रात उनके पास अस्पताल की ओर से तीन फोन कॉल की गई. तीनों कॉल में यह बताने से मना कर दिया कि 31 वर्षीय महिला के साथ क्या हुआ है? 

तीन बार की गई फोन कॉल 

पहली कॉल में आरजी कर अस्पताल के सहायक अधीक्षक ने महिला के माता-पिता से अस्पताल आने के लिए कहा. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि आपकी बेटी की तबीयत ठीक नहीं है. क्या आप तुरंत अस्पताल आ सकते हैं? दूसरी कॉल आने पर उनसे कहा गया कि पीड़िता की हालत बहुत गंभीर है. पीड़िता के पिता ने अधिक जानकारी मांगी तो उस व्यक्ति ने कहा कि उसकी हालत ठीक नहीं है और अस्पताल उसे भर्ती कर रहा है. पिता ने जोर देकर वजह जानने की कोशिश की तब शख्स ने कहा कि  डॉक्टर ही उन्हें बताएंगे कि क्या हुआ था.  वह लगातार इस बात पर जोर देता रहा कि वे अस्पताल आएं. तीसरी कॉल में स्टाफ सदस्य ने उन्हें चिंतित होकर बताया कि उसने आत्महत्या कर ली होगी या उसकी मृत्यु हो गई होगी. पुलिस आ गई है. हम अस्पताल में हैं और सबके सामने यह कॉल कर रहे हैं.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई रेप की पुष्टि 

36 घंटे से लगातार काम कर रही पीड़िता जब सेमिनार हॉल में आराम करने गई थीं तभी संजय रॉय नाम के एक शख्स ने उस पर हमला कर दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि पीड़िता के शव के साथ रेप किया गया और उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया. पोस्टमार्टम के अनुसार उसके शरीर पर 25 आंतरिक और बाहरी चोटें पाई गईं.