Pune Nashik Highway Accident: सड़क किनारे खड़ी बस से मिनी वैन की भयानक टक्कर, 9 की दर्दनाक मौत

महाराष्ट्र के पुणे-नासिक हाईवे से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक टेंपो और मिनीवैन में जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई. वहीं दोनों गाड़ी भी बुरी तरह से छतिग्रस्त हुआ है.

Social Media
Shanu Sharma

Pune-Nashik Highway Accident: महाराष्ट्र के पुणे-नासिक हाईवे से बड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस द्वारा बताया गया कि शुक्रवार को हाईवे पर एक टेंपो और मिनीवैन में टक्कर हो गई. जिसके बाद मिनीवैन सड़क पर खड़ी बस से टकरा गई. इस घटना में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई. यह घटना सुबह 10 बजे की बताई जा रही है. 

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना नारायणगांव के पास की बताई जा रही है. पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने बताया कि मिनीवैन नारायणगांव की ओर जा रही थी, तभी एक टेंपो ने पीछे से उसे टक्कर मार दी. जिससे वह सड़क के किनारे खड़ी एक खाली बस से जा टकराई. 

पुलिस ने दी जानकारी 

इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मृतकों के परिवार की सूचना दी गई है. आसपास के लोगों का कहना था दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर इतना जबरदस्त हुआ कि पूरे इलाके गूंजा उठा था. आवाज सुन कर आसपास के लोग घटना स्थल पर एकत्रित हुए. स्थानिय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया और उनका इलाज कराया गया.