West Bengal Assembly Election 2026 Kerala Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

महाराष्ट्र पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 5.9 लाख रुपये के गांजे के साथ तीन लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नशीले पदार्थ के खतरे के खिलाफ चलाए गये विशेष अभियान में पुलिस ने तीन लोगों के पास से 5.97 लाख रुपये मूल्य का 30 किलोग्राम गांजा जब्त किया और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

Social Media
Babli Rautela

Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नशीले पदार्थ के खतरे के खिलाफ चलाए गये विशेष अभियान में पुलिस ने तीन लोगों के पास से 5.97 लाख रुपये मूल्य का 30 किलोग्राम गांजा जब्त किया और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने सोमवार को कल्याण शहर के आयरेगांव में रेलवे पटरियों के पास एक व्यक्ति को छिपते हुए देखा. पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय, कल्याण) अतुल ज़ेंडे ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि जांच के दौरान उसके पास से 1.4 लाख रुपये मूल्य का 7.06 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. उन्होंने कहा कि पुलिस ने पेशे से ड्राइवर किरण शाह (42) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस की एक टीम ने छोले गांव में एक मंदिर के पास दो लोगों को संदिग्ध तरीके से घूमते हुए देखा और जांच करने पर उनके पास से 4.57 लाख रुपये मूल्य का 22.88 किलोग्राम गांजा जब्त किया. उन्होंने बताया कि राजस्थान के रहने वाले सचिन मोरे (21) और संजू लुहार (24) नामक दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों पर स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

(इस खबर को इंडिया डेली लाइव की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की हुई है)