दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM ने महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद पूछा सवाल

Mahakumbh Stampede: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम पर बुधवार को मौनी अमावस्या स्नान के दिन भगदड़ मच गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक घंटे में दो बार स्थिति की समीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है.

Social Media
Gyanendra Tiwari

Mahakumbh Stampede: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद अब राजनीति भी शुरू हो गई है. दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यूपी की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने इस हादसे को लेकर सीधे तौर पर राज्य सरकार से सवाल पूछा है. अभी आधिकारिक आंकड़ा नहीं जारी किया गया है. इस हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार से 5 खास अपील की थी. 

मनीष सिसोदिया ने महाकुंभ में मची भगदड़ के पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखते हुए सीधा सवाल किया कि आखिर क्या भगदड़ में हुई मौतों की जिम्मेदारी बीजेपी लेगी?

मनीष सिसोदिया ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना?

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक्स पर लिखा- "VVIP लोगों के लिए की गई खास व्यवस्था की तस्वीरें दिखाकर “कुंभ में शानदार व्यवस्था है“ की आत्मप्रशंसा में डूबी भाजपा अब इन मौतों की जिम्मेदारी लेगी?

इस दुखद घटना पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोशल मीडिया पर लिखा- "प्रयागराज की संगम स्थली पर, महाकुम्भ में हुई भगदड़ में, जिन भी श्रद्धालुओं ने अपनी जान गवाई है व घायल हुये है. यह घटना अति-दुःखद व चिन्तनीय. ऐसे समय में कुदरत पीडि़तों कोे इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे, पार्टी की यही कामना."