IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

सनी देओल से किनारा, दलबदलुओं को मौका, बीजेपी की 8वीं लिस्ट में 11 उम्मीदवारों का ऐलान

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी की ओर से उम्मीदवारों की 8वीं सूची जारी कर दी गई है. इस लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है

India Daily Live

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी की ओर से उम्मीदवारों की 8वीं सूची जारी कर दी गई है. इस लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. बीजेपी ने ओडिशा की 3, पंजाब की 6 और पश्चिम बंगाल की 2 लोकसभा सीट के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है.

बीजेपी ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली से अपने मौजूदा सांसद हंस राज हंस को पंजाब के फरीदकोट से टिकट दिया है तो वहीं हाल में आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले सांसद सुशील कुमार रिंकू को जालंधर से उम्मीदवार बनाया है.