Kanchanjunga Express Accident: एक के ऊपर एक चढ़ गईं बोगियां- 8 की मौत, 25 लोग घायल
Train Accident: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के पास हुए एक भीषण ट्रेन हादसे की तस्वीरें भयानक हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, एक मालगाड़ी और कंजनजंगा एक्सप्रेस की जोरदार भिड़ंत हुई है. बताया जा रहा है कि कंचनजंगा एक्सप्रेस के तीन कोच बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट करके इस हादसे पर दुख जताया है.
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में एक भीषण ट्रेन हादसा हुआ है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि कंचनजंगा एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी आपस में टकरा गई हैं. सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कंचनजंगा एक्सप्रेस के तीन कोच के परखचे उड़ गए. एक कोच तो हवा में टंग गया है. इस हादसे में अभी तक 8 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 25 से 30 लोग घायल हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि यह मालगाड़ी पीछे से कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराई है. इसका नतीजा यह हुआ कि पिछला कोच मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ गया और हवा में लटक गया. दो और कोच बुरी तरह से क्षत्रिग्रस्त हो गए हैं.
बताया गया है कि दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी सब डिवीजन के रंगापानी रेलवे स्टेशन के पास पड़ने वाले रुइदासा में एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस में टक्कर मार दी. इस हादसे में कंचनजंगा एक्सप्रेस के तीन कोच क्षतिग्रस्त हो गए. वहीं, मालगाड़ी के आधा दर्जन से ज्यादा डिब्बे पटरी से उतर गए.
रेल हादसे के संबंध में जानकारी के लिए रेलवे की तरफ से नंबर जारी किए गए हैं.
कंचनजंगा ट्रेन टक्कर के संबंध में सियालदह में हेल्प डेस्क नंबर
033-23508794
033-23833326
हेल्पलाइन नंबर गुवाहाटी रेलवे स्टेशन
03612731621
03612731622
03612731623
लुमडिंग जंक्शन हेल्पलाइन नंबर
03674263958
03674263831
03674263120
03674263126
03674263858