T20 World Cup 2026

इटली की पीएम मेलोनी ने PM मोदी के बर्थडे पर शेयर की साथ वाली फोटो तो कमेंट सेक्शन में मीम्स की आई बाढ़

PM Modi 75th Birthday: मेलोनी का यह जन्मदिन संदेश सिर्फ शुभकामना भर नहीं रहा, बल्कि एक ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया. गंभीरता से देखने वाले लोगों ने भारत-इटली संबंधों की मजबूती की सराहना की, वहीं हल्के-फुल्के अंदाज में यूजर्स ने इसे इंटरनेट ह्यूमर का बेहतरीन कॉम्बिनेशन बताया.

x
Reepu Kumari

PM Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर दुनियाभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी इस खास मौके पर पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मोदी की शक्ति, दृढ़ संकल्प और नेतृत्व क्षमता लाखों लोगों के लिए प्रेरणादायक है. मेलोनी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और ऊर्जा की कामना करते हुए कहा कि वे भारत को उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाने में लगातार सक्षम रहें और भारत-इटली के रिश्ते और मजबूत हों.

जॉर्जिया मेलोनी और पीएम मोदी की दोस्ती और उनकी सहज केमिस्ट्री पहले भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चर्चा का विषय रही है. G20 समिट हो या अन्य वैश्विक सम्मेलन, दोनों नेताओं की मुलाकातों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. ऐसे में मेलोनी का जन्मदिन संदेश आते ही इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई.

सोशल मीडिया पर मीम्स की बौछार

जैसे ही जॉर्जिया मेलोनी की पोस्ट सामने आई, सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन को मीम्स से भर दिया. किसी ने दोनों नेताओं की दोस्ती को 'India-Italy भाईचारा' कहा, तो किसी ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि 'इस बर्थडे विश का तो इंतजार था.' वीडियो क्लिप्स, फनी GIFs और मजेदार टेम्पलेट्स से इंटरनेट हंसी-मजाक से गूंज उठा.

ट्रेंड बन गया मेलोनी का संदेश

मेलोनी का यह जन्मदिन संदेश सिर्फ शुभकामना भर नहीं रहा, बल्कि एक ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया. गंभीरता से देखने वाले लोगों ने भारत-इटली संबंधों की मजबूती की सराहना की, वहीं हल्के-फुल्के अंदाज में यूजर्स ने इसे इंटरनेट ह्यूमर का बेहतरीन कॉम्बिनेशन बताया. जन्मदिन की बधाई के साथ यह सोशल मीडिया ट्रेंड दोनों देशों की दोस्ती और जनता के उत्साह को भी दर्शाता है.