'सभापति का मजाक उड़ाना ठीक नहीं... इतिहास में ऐसी घटना कभी...', मिमिक्री विवाद पर मायावती की पहली प्रतिक्रिया

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री विवाद को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आयी है. मायावती ने बड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि उपराष्ट्रपति का नकल उतारना और आरोप प्रत्यारोप भी ठीक नहीं है.

Avinash Kumar Singh

नई दिल्ली: राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री विवाद को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आयी है. मायावती ने बड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि उपराष्ट्रपति का नकल उतारना और आरोप प्रत्यारोप भी ठीक नहीं है. संसदीय परंपराओं को बचाना बेहद जरुरी है. संसदीय परंपरा की रक्षा की जिम्मेदारी सबकी है. सभापति का मजाक उड़ाना और उसके वीडियो को वायरल करना ठीक नहीं है. संसद के इतिहास में ऐसी घटना कभी नहीं हुई. BSP भले ही इंडिया गठबंध का हिस्सा नहीं है लेकिन सांसदों को निलंबन करने वाली ये घटना दुखद है.

'जो भी दोषी, उसे मिलना चाहिए कठोर दंड' 

वहीं संसद स्मोक कांड को लेकर मायावती ने कहा कि संसद की सुरक्षा में सेंधमारी चिंता का विषय है. जो भी दोषी हो उसे कठोर दंड मिलना चाहिए. वहीं सांसदों के निलंबन को लेकर मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी BSP का मानना ​​है कि मौजूदा संसद सत्र में करीब 150 सांसदों का निलंबन विपक्ष या सरकार के लिए कोई अच्छा काम या मील का पत्थर नहीं है. संसदीय इतिहास के लिए यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और लोगों के विश्वास पर आघात है. इस बीच निलंबित सांसदों द्वारा संसद परिसर में उपराष्ट्रपति की मिमिक्री का वीडियो भी अनुचित और अशोभनीय है. 

'विपक्ष-मुक्त विधेयक पारित होना अच्छी मिसाल नहीं'

मायावती ने अपने बयान में आगे कहा कि सरकार और विपक्ष के बीच मतभेद की ऐसी घटनाओं से लोकतंत्र और देश की संसदीय परंपराओं को शर्मसार होने से बचाना जरूरी है. विपक्ष-मुक्त संसद में आवश्यक विधेयकों का पारित होना भी एक अच्छी मिसाल नहीं है. BSP भले ही इंडिया गठबंध का हिस्सा नहीं है लेकिन सांसदों को निलंबन करने वाली ये घटना दुखद है. विपक्ष का मजाक उड़ाने वाला वायरल होना भी ठीक नहीं.

TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने धनखड़ का उतारा नकल 

जब संसद के निलंबित सांसदों के विरोध प्रदर्शन के दौरान TMC के निलंबित सांसद कल्याण बनर्जी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल करते देखा गया, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपने फोन से TMC सांसद का वीडियो बनाते देखा गया था.